बस्तर। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद और माँ मातंगी दिव्य धाम, जामगांव के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराज के बीच आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, गौसंरक्षण, आदिवासी क्षेत्रों के विकास और जरूरतमंद परिवारों तक जनसेवा पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में बस्तर क्षेत्र में सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने की दिशा में सकारात्मक सहमति बनी।डॉ. प्रेमासाई महाराज ने सोनू सूद का स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया और छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर आयोजित होने वाले माँ कोत्रवै प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। सोनू सूद ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जताई।बैठक के दौरान डॉ. प्रेमासाई महाराज ने सूद चैरिटी फाउंडेशन द्वारा देशभर में किए जा रहे शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा के कार्यों की सराहना की। वहीं उन्होंने माँ मातंगी दिव्य धाम की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि धाम के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सहायता, अस्थमा के मरीजों का निःशुल्क उपचार, आर्थिक सहयोग, गौसंरक्षण, आईटीबीपी जवानों के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन और विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि जल्द ही "माँ मातंगी शिक्षा रत्न" सम्मान की शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही धाम में आने वाले बच्चों के लिए प्रतिदिन नैतिक शिक्षा और संस्कार की विशेष कक्षाएं भी प्रारंभ करने की योजना है, ताकि शिक्षा के साथ-साथ उनमें अनुशासन, सेवा भाव और नैतिक मूल्यों का विकास हो सके।सोनू सूद ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं, आदिवासी क्षेत्रों और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए उनका सेवा अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि माँ मातंगी दिव्य धाम के सहयोग से बस्तर सहित अन्य क्षेत्रों में जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। दोनों संस्थाओं ने भविष्य में मिलकर समाजहित और मानव कल्याण के लिए संयुक्त अभियान चलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
बस्तर। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेता एवं समाजसेवी सोनू सूद और माँ मातंगी दिव्य धाम, जामगांव के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाई महाराज के बीच आत्मीय मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, गौसंरक्षण, आदिवासी क्षेत्रों के विकास और जरूरतमंद परिवारों तक जनसेवा पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में बस्तर क्षेत्र में सेवा कार्यों को और व्यापक स्तर पर संचालित करने की दिशा में सकारात्मक सहमति बनी।
डॉ. प्रेमासाई महाराज ने सोनू सूद का स्वागत करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया और छत्तीसगढ़ की पावन भूमि पर आयोजित होने वाले माँ कोत्रवै प्रतिमा स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने का आमंत्रण दिया। सोनू सूद ने इस निमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की इच्छा जताई।
बैठक के दौरान डॉ. प्रेमासाई महाराज ने सूद चैरिटी फाउंडेशन द्वारा देशभर में किए जा रहे शिक्षा, स्वास्थ्य और मानव सेवा के कार्यों की सराहना की। वहीं उन्होंने माँ मातंगी दिव्य धाम की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने बताया कि धाम के माध्यम से जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा सहायता, अस्थमा के मरीजों का निःशुल्क उपचार, आर्थिक सहयोग, गौसंरक्षण, आईटीबीपी जवानों के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन और विभिन्न सामाजिक सेवा गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि जल्द ही "माँ मातंगी शिक्षा रत्न" सम्मान की शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही धाम में आने वाले बच्चों के लिए प्रतिदिन नैतिक शिक्षा और संस्कार की विशेष कक्षाएं भी प्रारंभ करने की योजना है, ताकि शिक्षा के साथ-साथ उनमें अनुशासन, सेवा भाव और नैतिक मूल्यों का विकास हो सके।
सोनू सूद ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, युवाओं, आदिवासी क्षेत्रों और जरूरतमंद परिवारों के उत्थान के लिए उनका सेवा अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि माँ मातंगी दिव्य धाम के सहयोग से बस्तर सहित अन्य क्षेत्रों में जनसेवा के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा। दोनों संस्थाओं ने भविष्य में मिलकर समाजहित और मानव कल्याण के लिए संयुक्त अभियान चलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
Your email address will not be published. Required fields are marked *