बिलासपुर। शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। लालखदान फ्लाईओवर ब्रिज पर देर रात एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू और बेल्ट से हमला कर नकदी और मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों ने डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।जानकारी के अनुसार, घायल युवक अपनी नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान लालखदान फ्लाईओवर ब्रिज पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू और बेल्ट से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसकी नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलने पर तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि घायल युवक के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल युवक के परिजन बाइक लेने थाने पहुंचे थे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला केवल लूटपाट के उद्देश्य से किया गया या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश भी है।इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लालखदान फ्लाईओवर पर लूट और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है।गौरतलब है कि चार दिन पहले हेमूनगर फ्लाईओवर के पास भी एक युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट की गई थी। उस मामले के आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से देर रात आवाजाही करने वाले लोगों में डर का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
बिलासपुर। शहर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। लालखदान फ्लाईओवर ब्रिज पर देर रात एक युवक पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू और बेल्ट से हमला कर नकदी और मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों ने डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, घायल युवक अपनी नाइट ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। इसी दौरान लालखदान फ्लाईओवर ब्रिज पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे रोक लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू और बेल्ट से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी उसकी नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर तोरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि घायल युवक के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल युवक के परिजन बाइक लेने थाने पहुंचे थे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई थी। ऐसे में यह साफ नहीं हो पाया है कि हमला केवल लूटपाट के उद्देश्य से किया गया या इसके पीछे कोई पुरानी रंजिश भी है।
इस घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लालखदान फ्लाईओवर पर लूट और मारपीट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रही है।
गौरतलब है कि चार दिन पहले हेमूनगर फ्लाईओवर के पास भी एक युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट की गई थी। उस मामले के आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से देर रात आवाजाही करने वाले लोगों में डर का माहौल है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *