रायगढ़ जिले के अंबेडकर आवास ITI कॉलोनी में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे के 19वें जन्मदिन की रात एक घर में लगे विंडो एसी का कंप्रेसर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में कमरे में धुआं भर जाने से पिता की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घर के बाहर खड़ी दो बाइक भी जलकर राख हो गईं। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार, पुरषोत्तम पटेल (45) अपने बेटे आर्यन पटेल (19) के साथ अंबेडकर आवास ITI कॉलोनी में रहते थे। बुधवार को आर्यन का 19वां जन्मदिन था। परिवार में खुशी का माहौल था और रात में पिता-पुत्र ने साथ भोजन करने के बाद आराम करने चले गए। लेकिन तड़के करीब 3 बजे अचानक घर में लगा विंडो एसी जोरदार धमाके के साथ फट गया।धमाके के बाद एसी से निकली आग की चिंगारियां घर के बाहर खड़ी दो बाइकों तक पहुंच गईं, जिससे उनमें आग लग गई। देखते ही देखते घर के मुख्य दरवाजे के आसपास आग और घना धुआं फैल गया। कमरे का आकार छोटा होने और बाहर निकलने का रास्ता धुएं से घिर जाने के कारण पिता और पुत्र दोनों अंदर ही फंस गए।धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घर के बाहर बाइक में आग लगी देख तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घर का दरवाजा तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुरषोत्तम पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं आर्यन पटेल का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।घटना की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में एसी के कंप्रेसर ब्लास्ट होने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के अनुसार, कमरे में तेजी से धुआं भर जाने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
रायगढ़ जिले के अंबेडकर आवास ITI कॉलोनी में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बेटे के 19वें जन्मदिन की रात एक घर में लगे विंडो एसी का कंप्रेसर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। हादसे में कमरे में धुआं भर जाने से पिता की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घर के बाहर खड़ी दो बाइक भी जलकर राख हो गईं। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, पुरषोत्तम पटेल (45) अपने बेटे आर्यन पटेल (19) के साथ अंबेडकर आवास ITI कॉलोनी में रहते थे। बुधवार को आर्यन का 19वां जन्मदिन था। परिवार में खुशी का माहौल था और रात में पिता-पुत्र ने साथ भोजन करने के बाद आराम करने चले गए। लेकिन तड़के करीब 3 बजे अचानक घर में लगा विंडो एसी जोरदार धमाके के साथ फट गया।
धमाके के बाद एसी से निकली आग की चिंगारियां घर के बाहर खड़ी दो बाइकों तक पहुंच गईं, जिससे उनमें आग लग गई। देखते ही देखते घर के मुख्य दरवाजे के आसपास आग और घना धुआं फैल गया। कमरे का आकार छोटा होने और बाहर निकलने का रास्ता धुएं से घिर जाने के कारण पिता और पुत्र दोनों अंदर ही फंस गए।
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने घर के बाहर बाइक में आग लगी देख तत्काल डायल-112 को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घर का दरवाजा तोड़ा और दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पुरषोत्तम पटेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं आर्यन पटेल का इलाज मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में एसी के कंप्रेसर ब्लास्ट होने की बात सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के अनुसार, कमरे में तेजी से धुआं भर जाने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *