दुर्ग जिले में एक बार फिर अवैध गुटखा कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। इस बार आरोपी ने निरमा वाशिंग पाउडर की पैकिंग का काम बताकर किराए पर गोदाम लिया और उसके अंदर जर्दा युक्त गुटखा बनाने की फैक्ट्री संचालित कर दी। पुलिस की छापेमार कार्रवाई में बड़ी मात्रा में कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और गुटखा निर्माण में उपयोग होने वाली मशीनें बरामद की गई हैं। कार्रवाई के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के कचांदूर गांव का है। जानकारी के अनुसार सुपेला निवासी मोहम्मद मुस्तफा के गोदाम को करीब 15 से 20 दिन पहले उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद सानू ने किराए पर लिया था। उसने गोदाम मालिक को बताया था कि यहां निरमा पाउडर की पैकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच विधिवत किरायानामा भी तैयार किया गया था।शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाई दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद मोहम्मद सानू का मोबाइल फोन बंद आने लगा। गोदाम मालिक ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसी दौरान गोदाम के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने लगीं। परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने भी अंदर कुछ गड़बड़ी होने की आशंका जताई। इसके बाद गोदाम मालिक ने जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोदाम मालिक की मौजूदगी में ताला खोलकर जांच शुरू की। मंगलवार रात की गई कार्रवाई में पुलिस को अंदर जर्दा युक्त गुटखा बनाने का पूरा सेटअप मिला। मौके से मिक्सर मशीन, कटर मशीन समेत कई उपकरण जब्त किए गए। साथ ही बड़ी मात्रा में गुटखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई।मामले की सूचना मिलने पर फूड सेफ्टी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण कर सामग्री जब्त की और फैक्ट्री को सील कर दिया। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई फूड सेफ्टी विभाग द्वारा की जा रही है, जबकि फरार आरोपी मोहम्मद सानू की तलाश जारी है।गौरतलब है कि इससे पहले 11 जून को अंडा थाना क्षेत्र के कुथरेल में भी निरमा पाउडर निर्माण की आड़ में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा हुआ था। उस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लगातार दूसरी कार्रवाई ने जिले में सक्रिय अवैध गुटखा नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
दुर्ग जिले में एक बार फिर अवैध गुटखा कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। इस बार आरोपी ने निरमा वाशिंग पाउडर की पैकिंग का काम बताकर किराए पर गोदाम लिया और उसके अंदर जर्दा युक्त गुटखा बनाने की फैक्ट्री संचालित कर दी। पुलिस की छापेमार कार्रवाई में बड़ी मात्रा में कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और गुटखा निर्माण में उपयोग होने वाली मशीनें बरामद की गई हैं। कार्रवाई के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है।
मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के कचांदूर गांव का है। जानकारी के अनुसार सुपेला निवासी मोहम्मद मुस्तफा के गोदाम को करीब 15 से 20 दिन पहले उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद सानू ने किराए पर लिया था। उसने गोदाम मालिक को बताया था कि यहां निरमा पाउडर की पैकिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए दोनों पक्षों के बीच विधिवत किरायानामा भी तैयार किया गया था।
शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाई दिया, लेकिन कुछ दिनों बाद मोहम्मद सानू का मोबाइल फोन बंद आने लगा। गोदाम मालिक ने कई बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसी दौरान गोदाम के आसपास संदिग्ध गतिविधियां दिखाई देने लगीं। परिसर में तैनात सुरक्षा गार्ड ने भी अंदर कुछ गड़बड़ी होने की आशंका जताई। इसके बाद गोदाम मालिक ने जेवरा सिरसा चौकी पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोदाम मालिक की मौजूदगी में ताला खोलकर जांच शुरू की। मंगलवार रात की गई कार्रवाई में पुलिस को अंदर जर्दा युक्त गुटखा बनाने का पूरा सेटअप मिला। मौके से मिक्सर मशीन, कटर मशीन समेत कई उपकरण जब्त किए गए। साथ ही बड़ी मात्रा में गुटखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल और पैकिंग सामग्री भी बरामद हुई।
मामले की सूचना मिलने पर फूड सेफ्टी विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने पूरे परिसर का निरीक्षण कर सामग्री जब्त की और फैक्ट्री को सील कर दिया। भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई फूड सेफ्टी विभाग द्वारा की जा रही है, जबकि फरार आरोपी मोहम्मद सानू की तलाश जारी है।
गौरतलब है कि इससे पहले 11 जून को अंडा थाना क्षेत्र के कुथरेल में भी निरमा पाउडर निर्माण की आड़ में चल रही अवैध गुटखा फैक्ट्री का खुलासा हुआ था। उस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। लगातार दूसरी कार्रवाई ने जिले में सक्रिय अवैध गुटखा नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *