बिलासपुर सेंट्रल जेल में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। रेप के आरोप में सजा काट रहे एक कैदी की उसी जेल में बंद एक उम्रकैद के कैदी ने सीमेंट के स्लैब से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नीलू जगत (27) निवासी दबनपुर, थाना कोटा के रूप में हुई है। नीलू नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2024 से जेल में बंद था। वहीं हत्या का आरोपी राजेश राय (40) मुंगेली जिले का रहने वाला है, जो तिहरे हत्याकांड के मामले में पिछले करीब 17 वर्षों से उम्रकैद की सजा काट रहा है।बताया जा रहा है कि राजेश राय ने सजा में राहत के लिए माफी की अर्जी लगाई थी, लेकिन उसकी अर्जी खारिज कर दी गई थी। दूसरी ओर उसके भाई सुरेश राय को इसी मामले में माफी देकर वर्ष 2025 में रिहा कर दिया गया था। इसके बाद से राजेश मानसिक तनाव में रहने लगा था। जेल सूत्रों के मुताबिक वह काफी समय से असामान्य व्यवहार कर रहा था।मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे जेल के ई-1 वार्ड में राजेश राय ने नाली में लगे सीमेंट के स्लैब को उखाड़ लिया और नीलू जगत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने सिर पर 4 से 5 बार वार किए, जिससे नीलू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद अन्य बंदियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह लहूलुहान हो चुका था।घायल कैदी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना जिस ई-1 वार्ड में हुई, वह मानसिक रूप से बीमार बंदियों के लिए आरक्षित बताया जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी राजेश राय भी मानसिक बीमारी से ग्रसित है और उसी बैरक में रखा गया था।सेंट्रल जेल जैसी हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर हुई इस हत्या ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर आरोपी ने नाली का भारी स्लैब कैसे उखाड़ लिया और वारदात को अंजाम दे दिया, इसकी जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और जेल प्रशासन का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
बिलासपुर सेंट्रल जेल में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है। रेप के आरोप में सजा काट रहे एक कैदी की उसी जेल में बंद एक उम्रकैद के कैदी ने सीमेंट के स्लैब से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नीलू जगत (27) निवासी दबनपुर, थाना कोटा के रूप में हुई है। नीलू नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2024 से जेल में बंद था। वहीं हत्या का आरोपी राजेश राय (40) मुंगेली जिले का रहने वाला है, जो तिहरे हत्याकांड के मामले में पिछले करीब 17 वर्षों से उम्रकैद की सजा काट रहा है।
बताया जा रहा है कि राजेश राय ने सजा में राहत के लिए माफी की अर्जी लगाई थी, लेकिन उसकी अर्जी खारिज कर दी गई थी। दूसरी ओर उसके भाई सुरेश राय को इसी मामले में माफी देकर वर्ष 2025 में रिहा कर दिया गया था। इसके बाद से राजेश मानसिक तनाव में रहने लगा था। जेल सूत्रों के मुताबिक वह काफी समय से असामान्य व्यवहार कर रहा था।
मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे जेल के ई-1 वार्ड में राजेश राय ने नाली में लगे सीमेंट के स्लैब को उखाड़ लिया और नीलू जगत पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। उसने सिर पर 4 से 5 बार वार किए, जिससे नीलू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद अन्य बंदियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह लहूलुहान हो चुका था।
घायल कैदी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना जिस ई-1 वार्ड में हुई, वह मानसिक रूप से बीमार बंदियों के लिए आरक्षित बताया जाता है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी राजेश राय भी मानसिक बीमारी से ग्रसित है और उसी बैरक में रखा गया था।
सेंट्रल जेल जैसी हाई सिक्योरिटी जेल के भीतर हुई इस हत्या ने जेल सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर आरोपी ने नाली का भारी स्लैब कैसे उखाड़ लिया और वारदात को अंजाम दे दिया, इसकी जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई।
फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस और जेल प्रशासन का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।
Your email address will not be published. Required fields are marked *