पिकअप के स्टेपनी टायर में छिपाकर गांजे की तस्करी: 15.5 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 17.72 लाख का माल जब्तदुर्ग जिले की जामुल पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अनोखे तरीके का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप वाहन की स्टेपनी टायर के अंदर गांजा छिपाकर उसकी तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 15 किलो 500 ग्राम गांजा, एक पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल 17 लाख 72 हजार रुपए की सामग्री जब्त की है।पुलिस के मुताबिक 20 जून को दोपहर करीब 1 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि घासीदास नगर मैदान में खड़ी सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CZ 8442 में मादक पदार्थ रखा हुआ है। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी शुरू की।जांच के दौरान पिकअप में तीन युवक बैठे मिले। वाहन की तलाशी लेने पर प्लास्टिक कैरेट के बीच रखे दो स्टेपनी टायरों पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद एक ऑटो मिस्त्री को बुलाकर दोनों टायर खुलवाए गए। जांच में सामने आया कि टायरों के अंदर पैकेट बनाकर गांजा छिपाया गया था।पुलिस को एक टायर से 16 और दूसरे टायर से 15 पैकेट मिले। कुल 31 पैकेटों में 15 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। इसके अलावा बिक्री की रकम के 2 हजार रुपए, चार मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप वाहन भी जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 17 लाख 72 हजार रुपए बताई गई है।पुलिस ने मामले में आकाश जांगड़े (18), मुकेश कुमार सेन (22) और टिकेश्वर यादव (18) को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
दुर्ग जिले की जामुल पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अनोखे तरीके का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप वाहन की स्टेपनी टायर के अंदर गांजा छिपाकर उसकी तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 15 किलो 500 ग्राम गांजा, एक पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन और नकदी सहित कुल 17 लाख 72 हजार रुपए की सामग्री जब्त की है।
पुलिस के मुताबिक 20 जून को दोपहर करीब 1 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि घासीदास नगर मैदान में खड़ी सफेद रंग की पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 CZ 8442 में मादक पदार्थ रखा हुआ है। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी शुरू की।
जांच के दौरान पिकअप में तीन युवक बैठे मिले। वाहन की तलाशी लेने पर प्लास्टिक कैरेट के बीच रखे दो स्टेपनी टायरों पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद एक ऑटो मिस्त्री को बुलाकर दोनों टायर खुलवाए गए। जांच में सामने आया कि टायरों के अंदर पैकेट बनाकर गांजा छिपाया गया था।
पुलिस को एक टायर से 16 और दूसरे टायर से 15 पैकेट मिले। कुल 31 पैकेटों में 15 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 7 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है। इसके अलावा बिक्री की रकम के 2 हजार रुपए, चार मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप वाहन भी जब्त की गई। जब्त सामग्री की कुल कीमत 17 लाख 72 हजार रुपए बताई गई है।
पुलिस ने मामले में आकाश जांगड़े (18), मुकेश कुमार सेन (22) और टिकेश्वर यादव (18) को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *