97 वर्ष की उम्र में कन्हैयालाल झाबक का निधन, परिवार और समाज में शोक की लहर

राजनांदगांव के प्रतिष्ठित एवं धर्मनिष्ठ वरिष्ठ नागरिक श्री कन्हैयालाल जी झाबक (जैन) का 97 वर्ष की आयु में 19 जून 2026 की रात्रि 10:30 बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर व्याप्त है।

स्व. कन्हैयालाल जी झाबक परिवार के आदरणीय मुखिया एवं समाज के सम्मानित वरिष्ठ सदस्य थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में संस्कार, सादगी, धर्मनिष्ठा और सेवा के मूल्यों को सदैव प्राथमिकता दी। उनके निधन से भाई मेवाराम जैन, पुत्र जय कुमार जैन (साइनो ऑर्गेनिक पेंट्स प्राइवेट लिमिटेड, भिलाई), पौत्र अमित जैन एवं अंशुल जैन सहित समस्त झाबक परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है।

परिजनों के अनुसार उनका उठावना 21 जून 2026 को प्रातः 10:30 बजे निज निवास, जय भारत बैंक के पास, सिनेमा लाइन, जुनी हटरी, राजनांदगांव में होगा। वहीं शांति सभा उसी दिन प्रातः 11:00 बजे श्री पार्श्वनाथ जैन बगीचा, राजनांदगांव में आयोजित की जाएगी।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥ 🙏
 📞 9893122114 • 9981900123 • 9589172114

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *