जीपीएम जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। परीक्षा देने जा रही एक छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है।जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमझर निवासी गायत्री अपने पिता कृपाल सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर पेंड्रा कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर की परीक्षा देने जा रही थी। सुबह दोनों पेंड्रा की ओर निकले थे। जब वे पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी अंतर्गत सोन नदी पुल के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल पर ट्रक ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान कृपाल सिंह की मोपेड अनियंत्रित हो गई और ट्रक के बेहद करीब पहुंच गई। देखते ही देखते पिता-पुत्री ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि छात्रा गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पिता कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोटमी चौकी और पेंड्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल कृपाल सिंह को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उधर, परीक्षा देने निकली बेटी की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अमझर गांव में शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बेटी को पिता उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद के साथ परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे, वही बेटी रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। यह दर्दनाक घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
जीपीएम जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। परीक्षा देने जा रही एक छात्रा की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिवार और गांव में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमझर निवासी गायत्री अपने पिता कृपाल सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर पेंड्रा कॉलेज में बीएससी सेकेंड ईयर की परीक्षा देने जा रही थी। सुबह दोनों पेंड्रा की ओर निकले थे। जब वे पेंड्रा थाना क्षेत्र के कोटमी चौकी अंतर्गत सोन नदी पुल के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पुल पर ट्रक ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान कृपाल सिंह की मोपेड अनियंत्रित हो गई और ट्रक के बेहद करीब पहुंच गई। देखते ही देखते पिता-पुत्री ट्रक की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावह था कि छात्रा गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पिता कृपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोटमी चौकी और पेंड्रा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल कृपाल सिंह को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब अज्ञात ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उधर, परीक्षा देने निकली बेटी की असमय मौत की खबर मिलते ही परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अमझर गांव में शोक का माहौल है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस बेटी को पिता उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद के साथ परीक्षा दिलाने ले जा रहे थे, वही बेटी रास्ते में हादसे का शिकार हो गई। यह दर्दनाक घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *