छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। रायपुर नगर निगम ने घड़ी चौक स्थित होटल अमृतसरी को सील कर दिया है। होटल पर न केवल कई वर्षों से निगम का बकाया था, बल्कि औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर स्वच्छता संबंधी अनियमितताएं भी सामने आईं। निगम ने होटल संचालक पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।नगर निगम की संयुक्त टीम ने होटल अमृतसरी में अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान होटल परिसर में भारी गंदगी पाई गई। अधिकारियों ने देखा कि सड़क पर ही किचन संचालित किया जा रहा था और अस्वास्थ्यकर माहौल में भोजन तैयार किया जा रहा था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बाथरूम से सटे स्थान पर बिरयानी रखी हुई मिली, जिससे खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के गंभीर उल्लंघन का मामला सामने आया।निगम अधिकारियों के अनुसार, होटल प्रबंधन को पहले भी कई बार नोटिस जारी कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन होटल संचालकों ने किसी भी प्रकार का सुधार नहीं किया। लगातार नियमों की अनदेखी और स्वच्छता मानकों के उल्लंघन को देखते हुए होटल को सील करने की कार्रवाई की गई।नगर निगम के मुताबिक होटल अमृतसरी कई वर्षों से निगम का बकायादार भी था। बार-बार नोटिस दिए जाने और बकाया राशि जमा करने के निर्देशों के बावजूद होटल प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाजार विभाग और नगर निवेश विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया।इसी अभियान के तहत जोन-4 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोलबाजार, मालवीय रोड समेत शहर के प्रमुख बाजारों में भी स्वच्छता अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान 17 दुकानों में गंदगी और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पाए गए। इसके चलते संबंधित दुकानदारों पर कुल 18 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।इसके अलावा नगर निवेश विभाग ने सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले करीब 25 दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान उनसे 50 हजार रुपए का सड़क बाधा शुल्क वसूला गया और कई दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए सड़क पर रखा गया सामान भी जब्त किया गया।यह पूरी कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। अभियान में उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही, जोन-4 कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी सहित निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी और टीम प्रहरी के सदस्य मौजूद रहे।रायपुर नगर निगम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य होटल और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी हड़कंप का माहौल है। निगम प्रशासन ने साफ किया है कि स्वच्छता नियमों और कर भुगतान में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। रायपुर नगर निगम ने घड़ी चौक स्थित होटल अमृतसरी को सील कर दिया है। होटल पर न केवल कई वर्षों से निगम का बकाया था, बल्कि औचक निरीक्षण के दौरान गंभीर स्वच्छता संबंधी अनियमितताएं भी सामने आईं। निगम ने होटल संचालक पर 1 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
नगर निगम की संयुक्त टीम ने होटल अमृतसरी में अचानक निरीक्षण किया। जांच के दौरान होटल परिसर में भारी गंदगी पाई गई। अधिकारियों ने देखा कि सड़क पर ही किचन संचालित किया जा रहा था और अस्वास्थ्यकर माहौल में भोजन तैयार किया जा रहा था। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बाथरूम से सटे स्थान पर बिरयानी रखी हुई मिली, जिससे खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता मानकों के गंभीर उल्लंघन का मामला सामने आया।
निगम अधिकारियों के अनुसार, होटल प्रबंधन को पहले भी कई बार नोटिस जारी कर व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन होटल संचालकों ने किसी भी प्रकार का सुधार नहीं किया। लगातार नियमों की अनदेखी और स्वच्छता मानकों के उल्लंघन को देखते हुए होटल को सील करने की कार्रवाई की गई।
नगर निगम के मुताबिक होटल अमृतसरी कई वर्षों से निगम का बकायादार भी था। बार-बार नोटिस दिए जाने और बकाया राशि जमा करने के निर्देशों के बावजूद होटल प्रबंधन ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, बाजार विभाग और नगर निवेश विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए होटल को सील कर दिया।
इसी अभियान के तहत जोन-4 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गोलबाजार, मालवीय रोड समेत शहर के प्रमुख बाजारों में भी स्वच्छता अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान 17 दुकानों में गंदगी और स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पाए गए। इसके चलते संबंधित दुकानदारों पर कुल 18 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।
इसके अलावा नगर निवेश विभाग ने सड़क पर अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले करीब 25 दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान उनसे 50 हजार रुपए का सड़क बाधा शुल्क वसूला गया और कई दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए सड़क पर रखा गया सामान भी जब्त किया गया।
यह पूरी कार्रवाई नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर की गई। अभियान में उपायुक्त राजस्व डॉ. अंजलि शर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणिग्रही, जोन-4 कमिश्नर डॉ. दिव्या चंद्रवंशी सहित निगम के विभिन्न विभागों के अधिकारी और टीम प्रहरी के सदस्य मौजूद रहे।
रायपुर नगर निगम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद शहर के अन्य होटल और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में भी हड़कंप का माहौल है। निगम प्रशासन ने साफ किया है कि स्वच्छता नियमों और कर भुगतान में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *