छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं अगले 3 से 4 दिनों में छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री भी हो सकती है।पिछले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज हुआ। राजधानी रायपुर में भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार की ओर आगे बढ़ रहा है। इसी वजह से छत्तीसगढ़ में भी मानसून के प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। विभाग ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं अगले दो दिनों में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।बीते 24 घंटों के दौरान शंकरगढ़, मंदिर हसौद और खरोरा में 10-10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग लगातार लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दे रहा है।
छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री से पहले मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में उमस और चिपचिपी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं अगले 3 से 4 दिनों में छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री भी हो सकती है।
पिछले 24 घंटों में उत्तर छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज हुआ। राजधानी रायपुर में भी उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार आज शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड और बिहार की ओर आगे बढ़ रहा है। इसी वजह से छत्तीसगढ़ में भी मानसून के प्रवेश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। विभाग ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कई जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं अगले दो दिनों में हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
बीते 24 घंटों के दौरान शंकरगढ़, मंदिर हसौद और खरोरा में 10-10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के अन्य कई हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग लगातार लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दे रहा है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *