प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 साल पूरे होने के मौके पर आज राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में NDA की अहम बैठक होने जा रही है। इस हाईप्रोफाइल मीटिंग में एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गठबंधन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।इस महत्वपूर्ण बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और 2047 के विकसित भारत विजन पर चर्चा होगी। इसके अलावा वेस्ट एशिया संकट और वैश्विक हालात पर भी मंथन किया जाएगा। सरकार का फोकस यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।इस बीच विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति में बड़े बदलाव का जिक्र किया है। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 12 वर्षों में भारत की वैश्विक पहचान और प्रभाव तेजी से बढ़ा है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस, डिजिटल इंडिया, UPI के वैश्विक विस्तार और वैश्विक संकटों में भारत की सक्रिय भूमिका को सरकार बड़ी उपलब्धि मान रही है।10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। यह भारतीय राजनीति के इतिहास में एक बड़ा और ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 साल पूरे होने के मौके पर आज राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में NDA की अहम बैठक होने जा रही है। इस हाईप्रोफाइल मीटिंग में एनडीए शासित 22 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गठबंधन के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू और गठबंधन के अन्य सहयोगी दलों के नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है।
सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं, इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और 2047 के विकसित भारत विजन पर चर्चा होगी। इसके अलावा वेस्ट एशिया संकट और वैश्विक हालात पर भी मंथन किया जाएगा। सरकार का फोकस यह सुनिश्चित करना है कि योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
इस बीच विदेश मंत्रालय ने पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की विदेश नीति में बड़े बदलाव का जिक्र किया है। मंत्रालय के मुताबिक पिछले 12 वर्षों में भारत की वैश्विक पहचान और प्रभाव तेजी से बढ़ा है। इंटरनेशनल सोलर अलायंस, डिजिटल इंडिया, UPI के वैश्विक विस्तार और वैश्विक संकटों में भारत की सक्रिय भूमिका को सरकार बड़ी उपलब्धि मान रही है।
10 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार 4,399 दिन प्रधानमंत्री पद पर पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का 4,398 दिनों का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। यह भारतीय राजनीति के इतिहास में एक बड़ा और ऐतिहासिक पड़ाव माना जा रहा है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *