ईरान में रोटी भी EMI पर! जंग ने तोड़ी जनता की कमर | तेल 430% महंगा

अमेरिका-ईरान और इजराइल संघर्ष के बीच ईरान की आम जनता महंगाई की सबसे बड़ी मार झेल रही है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोग अब राशन और रोटी तक EMI पर खरीदने को मजबूर हैं। तेहरान के सरकारी कर्मचारी मेहदी ने बताया कि उन्होंने मोहल्ले की दुकान से उधार राशन लिया, लेकिन अगले दिन बिल दोगुना हो चुका था।युद्ध के बाद ईरान में जरूरी सामानों की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई है। कुकिंग ऑयल 430%, अंडे 345%, चावल 287% और दूध 139% तक महंगे हो चुके हैं। आम लोगों की सैलरी महीने के बीच में खत्म हो रही है और कई परिवारों के सामने खाने तक का संकट खड़ा हो गया है।इंटरनेट बंद होने के कारण लोग अपने परिवारों से कट गए थे। इंटरनेट लौटने के बाद सोशल मीडिया पर दर्दनाक कहानियां सामने आईं। हामेद मिर्जाई नाम के व्यक्ति ने बताया कि इजराइली हमले में उनके परिवार के 12 लोगों की मौत हो गई थी, जिसकी जानकारी उन्हें बाद में मिली।युद्ध का असर अब दवाइयों और उद्योगों पर भी दिखने लगा है। कई फैक्ट्रियां बंद हैं, दवाइयों की भारी कमी हो चुकी है और फार्मेसियां अब दवाएं राशन की तरह दे रही हैं। डॉक्टरों को सिर्फ जरूरी दवाएं लिखने के निर्देश दिए गए हैं।ईरान पहले से ही आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहा था। दिसंबर 2025 में महंगाई 42% से ऊपर पहुंच गई थी, जबकि खाने-पीने की चीजों के दाम 70% तक बढ़ गए थे। अब युद्ध ने हालात और बदतर कर दिए हैं।क्या बातचीत से ही बचेगा ईरान? क्या जंग ने आम जनता की जिंदगी तबाह कर दी है?


Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *