दुर्ग पुलिस ने नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार थाना क्षेत्र के देवार पारा बस्ती में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब 12 किलोग्राम गांजा, 62 पौआ अवैध शराब और धारदार हथियार बरामद किए। वहीं नशे के कारोबार से जुड़े होने की आशंका वाले अवैध कब्जों को प्रशासन की मदद से हटाया गया।पुलिस को लगातार शिकायतें और खुफिया सूचनाएं मिल रही थीं कि देवार पारा बस्ती में अवैध रूप से गांजे की बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने के बाद दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान की योजना बनाई। करीब 50 पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर पूरे इलाके में एक साथ दबिश दी गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान घरों, खाली प्लॉटों, कबाड़ के ढेरों, पुराने खंडहरनुमा भवनों और अन्य संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान पुलिस को लगभग 10 से 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया तैयार करने में इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक रैपर के कई पैकेट भी मिले। पुलिस का मानना है कि बरामद सामग्री का उपयोग अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री के लिए किया जा रहा था।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 62 पौआ अवैध शराब भी जब्त की। इसमें 18 पौआ देसी सोले मसाला और 44 पौआ गोल्डन गोवा शराब शामिल है। इसके साथ ही दो तलवार समेत अन्य धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने हथियारों की बरामदगी को गंभीर मानते हुए उनके उपयोग और स्वामित्व की जांच शुरू कर दी है।जांच में यह भी सामने आया कि अवैध सामान को छिपाने के लिए आरोपियों द्वारा कई अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे थे। कुछ जगहों पर गांजा मकानों की छतों पर रखा मिला, जबकि कुछ मात्रा टॉयलेट और कबाड़ के बोरों में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर टीमों के माध्यम से तलाशी अभियान चलाया, जिससे बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद हो सकी।अभियान के दौरान बस्ती में खड़ी बिना नंबर की कई संदिग्ध दोपहिया वाहनों को भी जब
दुर्ग पुलिस ने नशे और अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खुर्सीपार थाना क्षेत्र के देवार पारा बस्ती में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पुलिस ने करीब 12 किलोग्राम गांजा, 62 पौआ अवैध शराब और धारदार हथियार बरामद किए। वहीं नशे के कारोबार से जुड़े होने की आशंका वाले अवैध कब्जों को प्रशासन की मदद से हटाया गया।
पुलिस को लगातार शिकायतें और खुफिया सूचनाएं मिल रही थीं कि देवार पारा बस्ती में अवैध रूप से गांजे की बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने के बाद दुर्ग पुलिस ने विशेष अभियान की योजना बनाई। करीब 50 पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर पूरे इलाके में एक साथ दबिश दी गई। सर्च ऑपरेशन के दौरान घरों, खाली प्लॉटों, कबाड़ के ढेरों, पुराने खंडहरनुमा भवनों और अन्य संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान पुलिस को लगभग 10 से 12 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके अलावा गांजे की छोटी-छोटी पुड़िया तैयार करने में इस्तेमाल किए जाने वाले प्लास्टिक रैपर के कई पैकेट भी मिले। पुलिस का मानना है कि बरामद सामग्री का उपयोग अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री के लिए किया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 62 पौआ अवैध शराब भी जब्त की। इसमें 18 पौआ देसी सोले मसाला और 44 पौआ गोल्डन गोवा शराब शामिल है। इसके साथ ही दो तलवार समेत अन्य धारदार हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने हथियारों की बरामदगी को गंभीर मानते हुए उनके उपयोग और स्वामित्व की जांच शुरू कर दी है।
जांच में यह भी सामने आया कि अवैध सामान को छिपाने के लिए आरोपियों द्वारा कई अलग-अलग तरीके अपनाए जा रहे थे। कुछ जगहों पर गांजा मकानों की छतों पर रखा मिला, जबकि कुछ मात्रा टॉयलेट और कबाड़ के बोरों में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर टीमों के माध्यम से तलाशी अभियान चलाया, जिससे बड़ी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद हो सकी।
अभियान के दौरान बस्ती में खड़ी बिना नंबर की कई संदिग्ध दोपहिया वाहनों को भी जब
Your email address will not be published. Required fields are marked *