भिलाई-3 थाना क्षेत्र के रिंगनी स्थित एक फार्म हाउस में रहने वाले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नीलकंठ साहू के रूप में हुई है, जिसका शव मंगलवार सुबह उसके घर के बाहर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह सुपेला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से एक रात पहले नीलकंठ साहू का अपनी पत्नी और आसपास रहने वाले कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार नीलकंठ अपनी पत्नी सावित्री और बच्चों के साथ फार्म हाउस परिसर में रहता था। उसकी पत्नी फार्म हाउस में केयरटेकर के रूप में कार्यरत है।बताया जा रहा है कि सोमवार रात इलाके में बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद नीलकंठ अपने पड़ोसी अमर प्रसाद यादव के घर चला गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आसपास के लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। स्थिति को संभालने के लिए फार्म हाउस के चौकीदार राजकुमार को भी बुलाया गया। लोगों ने नीलकंठ को समझाकर वापस घर भेज दिया था।घटना से जुड़े लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच भी विवाद और मारपीट जैसी स्थिति बनी थी। वहीं पड़ोसी अमर प्रसाद यादव और चौकीदार राजकुमार के बीच भी कहासुनी और हाथापाई की जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।फार्म हाउस संचालक शेख हारून ने बताया कि नीलकंठ वहां कर्मचारी नहीं था, बल्कि उसकी पत्नी सावित्री केयरटेकर के रूप में काम करती थी। उनके अनुसार रात में कुछ लोग साथ बैठकर खाना-पीना कर रहे थे, इसी दौरान विवाद शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में कहासुनी बढ़ी और बाद में हाथापाई जैसी स्थिति भी बनी।फिलहाल पुलिस फार्म हाउस में मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नीलकंठ साहू की मौत सामान्य परिस्थितियों में हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक कारण है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर नजर बनाए हुए है।
भिलाई-3 थाना क्षेत्र के रिंगनी स्थित एक फार्म हाउस में रहने वाले व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नीलकंठ साहू के रूप में हुई है, जिसका शव मंगलवार सुबह उसके घर के बाहर पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बुधवार सुबह सुपेला अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से एक रात पहले नीलकंठ साहू का अपनी पत्नी और आसपास रहने वाले कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। जानकारी के अनुसार नीलकंठ अपनी पत्नी सावित्री और बच्चों के साथ फार्म हाउस परिसर में रहता था। उसकी पत्नी फार्म हाउस में केयरटेकर के रूप में कार्यरत है।
बताया जा रहा है कि सोमवार रात इलाके में बिजली गुल हो गई थी। इसके बाद नीलकंठ अपने पड़ोसी अमर प्रसाद यादव के घर चला गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आसपास के लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा। स्थिति को संभालने के लिए फार्म हाउस के चौकीदार राजकुमार को भी बुलाया गया। लोगों ने नीलकंठ को समझाकर वापस घर भेज दिया था।
घटना से जुड़े लोगों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच भी विवाद और मारपीट जैसी स्थिति बनी थी। वहीं पड़ोसी अमर प्रसाद यादव और चौकीदार राजकुमार के बीच भी कहासुनी और हाथापाई की जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
फार्म हाउस संचालक शेख हारून ने बताया कि नीलकंठ वहां कर्मचारी नहीं था, बल्कि उसकी पत्नी सावित्री केयरटेकर के रूप में काम करती थी। उनके अनुसार रात में कुछ लोग साथ बैठकर खाना-पीना कर रहे थे, इसी दौरान विवाद शुरू हुआ। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में कहासुनी बढ़ी और बाद में हाथापाई जैसी स्थिति भी बनी।
फिलहाल पुलिस फार्म हाउस में मौजूद सभी लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि नीलकंठ साहू की मौत सामान्य परिस्थितियों में हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक कारण है। मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर नजर बनाए हुए है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *