छत्तीसगढ़ के बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक दीपेश साहू आज एक अनोखे और चर्चित विवाह समारोह का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सरकारी शिक्षक से राजनीति में आए दीपेश साहू मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में BPL परिवार की बेटी तरुणा साहू के साथ सात फेरे लेंगे। उनकी शादी को लेकर प्रदेशभर में चर्चा हो रही है, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इसे लेकर बहस शुरू हो गई है।दीपेश साहू का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। वे करीब 10 वर्षों तक सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे। शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। भाजपा से जुड़ने के बाद वे संगठन में लगातार सक्रिय रहे और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। वर्तमान में वे बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।वहीं उनकी होने वाली पत्नी तरुणा साहू दुर्ग जिले की धमधा तहसील के बिरोदा गांव की निवासी हैं। उन्होंने MA तक की शिक्षा प्राप्त की है। उनके पिता देवनारायण साहू पेशे से ड्राइवर हैं, जबकि माता मालती साहू गृहिणी हैं। परिवार आर्थिक रूप से सामान्य पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है और वर्तमान में बेमेतरा में निवास करता है।31 मई को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में कुल 21 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। इन्हीं जोड़ों में विधायक दीपेश साहू और तरुणा साहू भी शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों का पंजीयन योजना के नियमों के अनुसार किया गया है। विवाह समारोह में सभी जोड़े एक ही मंच पर वैवाहिक रस्में पूरी करेंगे।इस शादी की एक और खास बात यह है कि विधायक दीपेश साहू की बारात पारंपरिक बैलगाड़ी से निकलेगी। आयोजन समिति के अनुसार स्थानीय संस्कृति और ग्रामीण परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। शादी को लेकर बेमेतरा और आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा सरकार के कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों के भी कार्यक्रम में मौजूद रहने की संभावना है। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।विवाह से पहले विधायक दीपेश साहू ने एक और घोषणा कर चर्चा बटोरी है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि वे अपने निजी उपयोग में नहीं लेंगे। यह राशि मेधावी छात्राओं की शिक्षा के लिए समर्पित की जाएगी, ताकि जरूरतमंद बेटियों को पढ़ाई में मदद मिल सके।हालांकि इस विवाह को लेकर राजनीतिक विवाद भी सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सवाल उठाते
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक दीपेश साहू आज एक अनोखे और चर्चित विवाह समारोह का हिस्सा बनने जा रहे हैं। सरकारी शिक्षक से राजनीति में आए दीपेश साहू मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में BPL परिवार की बेटी तरुणा साहू के साथ सात फेरे लेंगे। उनकी शादी को लेकर प्रदेशभर में चर्चा हो रही है, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इसे लेकर बहस शुरू हो गई है।
दीपेश साहू का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प रहा है। वे करीब 10 वर्षों तक सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे। शिक्षा के क्षेत्र में सेवा देने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। भाजपा से जुड़ने के बाद वे संगठन में लगातार सक्रिय रहे और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालीं। वर्तमान में वे बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
वहीं उनकी होने वाली पत्नी तरुणा साहू दुर्ग जिले की धमधा तहसील के बिरोदा गांव की निवासी हैं। उन्होंने MA तक की शिक्षा प्राप्त की है। उनके पिता देवनारायण साहू पेशे से ड्राइवर हैं, जबकि माता मालती साहू गृहिणी हैं। परिवार आर्थिक रूप से सामान्य पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है और वर्तमान में बेमेतरा में निवास करता है।
31 मई को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सामूहिक विवाह समारोह में कुल 21 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। इन्हीं जोड़ों में विधायक दीपेश साहू और तरुणा साहू भी शामिल हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दोनों का पंजीयन योजना के नियमों के अनुसार किया गया है। विवाह समारोह में सभी जोड़े एक ही मंच पर वैवाहिक रस्में पूरी करेंगे।
इस शादी की एक और खास बात यह है कि विधायक दीपेश साहू की बारात पारंपरिक बैलगाड़ी से निकलेगी। आयोजन समिति के अनुसार स्थानीय संस्कृति और ग्रामीण परंपराओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। शादी को लेकर बेमेतरा और आसपास के क्षेत्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा सरकार के कई मंत्री, विधायक और जनप्रतिनिधियों के भी कार्यक्रम में मौजूद रहने की संभावना है। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।
विवाह से पहले विधायक दीपेश साहू ने एक और घोषणा कर चर्चा बटोरी है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि वे अपने निजी उपयोग में नहीं लेंगे। यह राशि मेधावी छात्राओं की शिक्षा के लिए समर्पित की जाएगी, ताकि जरूरतमंद बेटियों को पढ़ाई में मदद मिल सके।
हालांकि इस विवाह को लेकर राजनीतिक विवाद भी सामने आया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सवाल उठाते
Your email address will not be published. Required fields are marked *