दुर्ग जिले में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जिला अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की सूची लगभग फाइनल होने के बाद अब नामांकन और मतदान प्रक्रिया को लेकर हलचल बढ़ गई है। सबसे ज्यादा मुकाबला भिलाई नगर में देखने को मिल रहा है, जहां 12 दावेदार मैदान में उतर चुके हैं। वहीं दुर्ग शहर में 10 और दुर्ग ग्रामीण में 7 युवा नेता अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर गुटीय सक्रियता भी खुलकर सामने आने लगी है।भिलाई नगर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा नाम सामने आए हैं। इस क्षेत्र को विधायक देवेंद्र यादव का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है, इसलिए यहां मुकाबला ज्यादा दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि देवेंद्र यादव समर्थक खेमे से अर्जुन शर्मा का नाम प्रमुख दावेदार के रूप में आगे बढ़ रहा है। हालांकि इसी गुट से गुरलिन सिंह, इमाम खान और जुल्फिकार अहमद के नाम भी चर्चा में हैं, जिससे अंदरूनी तालमेल बनाना चुनौती बन सकता है। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समर्थक माने जा रहे कासिम सिद्धिकी के नाम की चर्चा भी तेज है, जिससे भिलाई नगर में मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।दुर्ग ग्रामीण में भी गुटीय समीकरण चुनाव को रोचक बना रहे हैं। यहां कुल 7 उम्मीदवार मैदान में हैं और माना जा रहा है कि भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव समर्थक नेताओं के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है। राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक देवेंद्र समर्थक खेमे से अमनदीप सिंह को मजबूत दावेदार माना जा रहा है, जबकि भूपेश समर्थक नेताओं का झुकाव दोमेंद्र कुर्रे की ओर बताया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र का चुनाव भी काफी अहम माना जा रहा है।वहीं दुर्ग शहर में स्थिति अब तक पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। यहां जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और वरिष्ठ नेता राजेंद्र साहू समर्थक गुटों के बीच अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर चर्चा जारी है। दोनों नेताओं को भूपेश बघेल का समर्थक माना जाता है, लेकिन एक ही खेमे में कई नाम सामने आने से सहमति बनना मुश्किल दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि दुर्ग शहर में अभी तक किसी एक चेहरे को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में नामांकन प्रक्रिया के साथ राजनीतिक समीकरण और तेजी से बदलते नजर आ सकते हैं।
दुर्ग जिले में युवा कांग्रेस संगठन चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जिला अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों की सूची लगभग फाइनल होने के बाद अब नामांकन और मतदान प्रक्रिया को लेकर हलचल बढ़ गई है। सबसे ज्यादा मुकाबला भिलाई नगर में देखने को मिल रहा है, जहां 12 दावेदार मैदान में उतर चुके हैं। वहीं दुर्ग शहर में 10 और दुर्ग ग्रामीण में 7 युवा नेता अध्यक्ष पद की रेस में शामिल हैं। चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर गुटीय सक्रियता भी खुलकर सामने आने लगी है।
भिलाई नगर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा नाम सामने आए हैं। इस क्षेत्र को विधायक देवेंद्र यादव का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है, इसलिए यहां मुकाबला ज्यादा दिलचस्प हो गया है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि देवेंद्र यादव समर्थक खेमे से अर्जुन शर्मा का नाम प्रमुख दावेदार के रूप में आगे बढ़ रहा है। हालांकि इसी गुट से गुरलिन सिंह, इमाम खान और जुल्फिकार अहमद के नाम भी चर्चा में हैं, जिससे अंदरूनी तालमेल बनाना चुनौती बन सकता है। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समर्थक माने जा रहे कासिम सिद्धिकी के नाम की चर्चा भी तेज है, जिससे भिलाई नगर में मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।
दुर्ग ग्रामीण में भी गुटीय समीकरण चुनाव को रोचक बना रहे हैं। यहां कुल 7 उम्मीदवार मैदान में हैं और माना जा रहा है कि भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव समर्थक नेताओं के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है। राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक देवेंद्र समर्थक खेमे से अमनदीप सिंह को मजबूत दावेदार माना जा रहा है, जबकि भूपेश समर्थक नेताओं का झुकाव दोमेंद्र कुर्रे की ओर बताया जा रहा है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र का चुनाव भी काफी अहम माना जा रहा है।
वहीं दुर्ग शहर में स्थिति अब तक पूरी तरह साफ नहीं हो सकी है। यहां जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल और वरिष्ठ नेता राजेंद्र साहू समर्थक गुटों के बीच अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर चर्चा जारी है। दोनों नेताओं को भूपेश बघेल का समर्थक माना जाता है, लेकिन एक ही खेमे में कई नाम सामने आने से सहमति बनना मुश्किल दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि दुर्ग शहर में अभी तक किसी एक चेहरे को लेकर स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में नामांकन प्रक्रिया के साथ राजनीतिक समीकरण और तेजी से बदलते नजर आ सकते हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *