भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से संगठित तरीके से लौह स्क्रैप चोरी करने वाले बड़े गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पिछले चार से पांच महीने से बीएसपी प्लांट से फ्लू डस्ट में लोहे की प्लेट और बीम छिपाकर चोरी कर रहे थे।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 250 टन लोहे का स्क्रैप, प्लेट कटिंग और बीम बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 90 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं जब्त किए गए वाहनों और मशीनों को मिलाकर कुल जप्त संपत्ति की कीमत करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपए आंकी गई है।मामले का खुलासा 26 मई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के बाद हुआ। पुलिस टीम ने ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स प्लॉट नंबर 18 ए/05, एचआईए हथखोज भिलाई स्थित फैब्रिकेशन वर्क्स और स्क्रैप डीलर के यहां दबिश दी। यहां हाईवा वाहन CG04QT8797 में फ्लू डस्ट के नीचे लोहे की प्लेट कटिंग और बीम भरी मिली। वहीं ट्रक CG10R2004 में भी लोहे की प्लेट कटिंग बरामद की गई।जांच के दौरान एक खाली हाईवा वाहन CG08AW1475 भी मौके पर खड़ा मिला, जो पहले चोरी का लोहा खाली कर चुका था। पुलिस को मौके से दो बड़े ढेरों में भारी मात्रा में लोहे की प्लेट और बीम कटिंग मिली। आरोपियों द्वारा फ्लू डस्ट की आड़ में चोरी के लोहे को छिपाकर बाहर भेजा जा रहा था।लोहे को लोड करने और ठिकाने लगाने के लिए जेसीबी, हाइड्रा, चैन माउंटिंग मशीन और अन्य भारी मशीनों का उपयोग किया जा रहा था। मौके से दो हाईवा, दो ट्रक, एक टाटा 1109, एक टाटा एस, एक जेसीबी, एक हाइड्रा और अन्य मशीनें जब्त की गई हैं।पुलिस ने इस मामले में संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी हैं। पूरे प्रकरण की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और चोरी का यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था।गिरफ्तार आरोपियों में मीथेन ठाकुर, चिंतानंद साहू, गीतेश वर्मा और निर्मल सिंह शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से संगठित तरीके से लौह स्क्रैप चोरी करने वाले बड़े गिरोह का दुर्ग पुलिस ने पर्दाफाश किया है। थाना पुरानी भिलाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी पिछले चार से पांच महीने से बीएसपी प्लांट से फ्लू डस्ट में लोहे की प्लेट और बीम छिपाकर चोरी कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 250 टन लोहे का स्क्रैप, प्लेट कटिंग और बीम बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 90 लाख रुपए बताई जा रही है। वहीं जब्त किए गए वाहनों और मशीनों को मिलाकर कुल जप्त संपत्ति की कीमत करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपए आंकी गई है।
मामले का खुलासा 26 मई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के बाद हुआ। पुलिस टीम ने ग्राम अकलोरडीह खदान पारा स्थित ए.के. ट्रेडर्स प्लॉट नंबर 18 ए/05, एचआईए हथखोज भिलाई स्थित फैब्रिकेशन वर्क्स और स्क्रैप डीलर के यहां दबिश दी। यहां हाईवा वाहन CG04QT8797 में फ्लू डस्ट के नीचे लोहे की प्लेट कटिंग और बीम भरी मिली। वहीं ट्रक CG10R2004 में भी लोहे की प्लेट कटिंग बरामद की गई।
जांच के दौरान एक खाली हाईवा वाहन CG08AW1475 भी मौके पर खड़ा मिला, जो पहले चोरी का लोहा खाली कर चुका था। पुलिस को मौके से दो बड़े ढेरों में भारी मात्रा में लोहे की प्लेट और बीम कटिंग मिली। आरोपियों द्वारा फ्लू डस्ट की आड़ में चोरी के लोहे को छिपाकर बाहर भेजा जा रहा था।
लोहे को लोड करने और ठिकाने लगाने के लिए जेसीबी, हाइड्रा, चैन माउंटिंग मशीन और अन्य भारी मशीनों का उपयोग किया जा रहा था। मौके से दो हाईवा, दो ट्रक, एक टाटा 1109, एक टाटा एस, एक जेसीबी, एक हाइड्रा और अन्य मशीनें जब्त की गई हैं।
पुलिस ने इस मामले में संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी हैं। पूरे प्रकरण की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और चोरी का यह नेटवर्क कितने समय से सक्रिय था।
गिरफ्तार आरोपियों में मीथेन ठाकुर, चिंतानंद साहू, गीतेश वर्मा और निर्मल सिंह शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *