भिलाई में अवैध जुआ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुर्शीपार इलाके में संचालित एक जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मकान के अंदर पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान नगदी, कार, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन समेत करीब 16 लाख 70 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। यह कार्रवाई खुर्शीपार थाना पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से की।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्शीपार के सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर-6 स्थित एक मकान में लंबे समय से जुआ फड़ संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। रेड के दौरान मकान के अंदर पांच लोग ताश के पत्तों से रुपए का दांव लगाते मिले। पुलिस ने तत्काल सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 92 हजार 615 रुपए नगद, 52 पत्ती के दो ताश गड्डी, दो कार, दो मोटरसाइकिल और कई मोबाइल फोन बरामद किए। इसके अलावा प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए है। सभी सामान को जब्ती बनाकर थाने लाया गया।खुर्शीपार थाना पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें जानकी रमैया (60), जितेंद्र सिंह (58), अशोक कुमार सोनी (45), मोहम्मद अनीस (51) और रवि कुमार (50) शामिल हैं। सभी आरोपी भिलाई और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।इधर भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। कसाई मोहल्ला नाला के पास खुले स्थान पर जुआ खेल रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश और 1200 रुपए नगद जब्त किए हैं।छावनी थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में दानिश कुरैशी, विरेन्द्र चौहान, मोहम्मद चांद, मोहम्मद जाफर, रितिक कोलते, रेहान हुसैन और शेख अफरोज शामिल हैं। सभी आरोपी भिलाई के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।लगातार मिल रही शिकायतों के बाद भिलाई पुलिस अब अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
भिलाई में अवैध जुआ कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खुर्शीपार इलाके में संचालित एक जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मकान के अंदर पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान नगदी, कार, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन समेत करीब 16 लाख 70 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। यह कार्रवाई खुर्शीपार थाना पुलिस और ACCU टीम ने संयुक्त रूप से की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्शीपार के सड़क एवेन्यू क्वार्टर नंबर-6 स्थित एक मकान में लंबे समय से जुआ फड़ संचालित किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। रेड के दौरान मकान के अंदर पांच लोग ताश के पत्तों से रुपए का दांव लगाते मिले। पुलिस ने तत्काल सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
कार्रवाई में पुलिस ने मौके से 92 हजार 615 रुपए नगद, 52 पत्ती के दो ताश गड्डी, दो कार, दो मोटरसाइकिल और कई मोबाइल फोन बरामद किए। इसके अलावा प्लास्टिक की कुर्सियां, टेबल और जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार जब्त वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए है। सभी सामान को जब्ती बनाकर थाने लाया गया।
खुर्शीपार थाना पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें जानकी रमैया (60), जितेंद्र सिंह (58), अशोक कुमार सोनी (45), मोहम्मद अनीस (51) और रवि कुमार (50) शामिल हैं। सभी आरोपी भिलाई और आसपास के क्षेत्रों के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इधर भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। कसाई मोहल्ला नाला के पास खुले स्थान पर जुआ खेल रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 52 पत्ती ताश और 1200 रुपए नगद जब्त किए हैं।
छावनी थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में दानिश कुरैशी, विरेन्द्र चौहान, मोहम्मद चांद, मोहम्मद जाफर, रितिक कोलते, रेहान हुसैन और शेख अफरोज शामिल हैं। सभी आरोपी भिलाई के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
लगातार मिल रही शिकायतों के बाद भिलाई पुलिस अब अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में इस तरह की गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Your email address will not be published. Required fields are marked *