भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भिलाई दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने झीरम घाटी कांड, नक्सलवाद, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और नीट परीक्षा जैसे मुद्दों पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है।झीरम घाटी कांड की 13वीं बरसी के मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश में पांच साल सरकार रही, लेकिन उस दौरान झीरम कांड की सच्चाई जनता के सामने क्यों नहीं लाई गई। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने वादा किया था कि सरकार बनते ही झीरम मामले का सच सामने लाया जाएगा, लेकिन पूरे कार्यकाल में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नक्सलवाद खत्म करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय किया था और उसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि बस्तर क्षेत्र अब तेजी से शांति और विकास की ओर बढ़ रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, परिवहन और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में 60 से अधिक बसों को रवाना किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि अब दूरस्थ इलाकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और अंदरूनी क्षेत्रों में लोगों को मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भाजपा सरकार विकास कार्यों में किसी तरह का समझौता नहीं करेगी और बस्तर को पूरी तरह विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को भारी बहुमत देकर सत्ता सौंपी थी, लेकिन सरकार के कामकाज से लोग निराश हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब देश में गिने-चुने राज्यों तक सीमित होकर रह गई है और जनता का विश्वास लगातार भाजपा की ओर बढ़ रहा है।नीट परीक्षा विवाद पर भी किरण सिंह देव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जहां कहीं भी गड़बड़ी सामने आई है, उसे सुधारने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि भारत की तुलना पड़ोसी देशों से करनी चाहिए, जहां ईंधन की कीमतें अधिक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों के साथ समझौते कर देश में ईंधन आपूर्ति को मजबूत किया है। इससे देश में सप्लाई की स्थिति बेहतर बनी हुई है।राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग अब उनके राजनीतिक एजेंडे को समझ चुके हैं।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव भिलाई दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने झीरम घाटी कांड, नक्सलवाद, पेट्रोल-डीजल की कीमतों और नीट परीक्षा जैसे मुद्दों पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है।
झीरम घाटी कांड की 13वीं बरसी के मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पलटवार करते हुए किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश में पांच साल सरकार रही, लेकिन उस दौरान झीरम कांड की सच्चाई जनता के सामने क्यों नहीं लाई गई। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कांग्रेस ने वादा किया था कि सरकार बनते ही झीरम मामले का सच सामने लाया जाएगा, लेकिन पूरे कार्यकाल में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा सरकार ने नक्सलवाद खत्म करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य तय किया था और उसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि बस्तर क्षेत्र अब तेजी से शांति और विकास की ओर बढ़ रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, परिवहन और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा बस्तर के अंदरूनी क्षेत्रों में 60 से अधिक बसों को रवाना किए जाने का उल्लेख करते हुए कहा कि अब दूरस्थ इलाकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्रामीण और अंदरूनी क्षेत्रों में लोगों को मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भाजपा सरकार विकास कार्यों में किसी तरह का समझौता नहीं करेगी और बस्तर को पूरी तरह विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा।
कांग्रेस पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को भारी बहुमत देकर सत्ता सौंपी थी, लेकिन सरकार के कामकाज से लोग निराश हो गए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब देश में गिने-चुने राज्यों तक सीमित होकर रह गई है और जनता का विश्वास लगातार भाजपा की ओर बढ़ रहा है।
नीट परीक्षा विवाद पर भी किरण सिंह देव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और जहां कहीं भी गड़बड़ी सामने आई है, उसे सुधारने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य से किसी तरह का खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि भारत की तुलना पड़ोसी देशों से करनी चाहिए, जहां ईंधन की कीमतें अधिक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों के साथ समझौते कर देश में ईंधन आपूर्ति को मजबूत किया है। इससे देश में सप्लाई की स्थिति बेहतर बनी हुई है।
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोग अब उनके राजनीतिक एजेंडे को समझ चुके हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *