भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के प्रतिबंधित क्षेत्र में कॉपर केबल चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शनिवार सुबह बीएसपी की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने संदिग्ध हालात में घूम रही एक स्विफ्ट कार का पीछा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की कार से करीब 210 किलो स्क्रैप कॉपर केबल और मोटर कॉपर बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 26 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना में इस्तेमाल कार की कीमत भी लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में भिलाई भट्ठी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक, बीएसपी के कर्मचारी शिव नारायण कामदार ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 24 मई की सुबह वे मरोदा गेट में पहली पारी के प्रभारी के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सुबह करीब 9:50 बजे बीएसपी के एमएसडीएस-3 क्षेत्र के पास QRT टीम को ग्रे रंग की एक स्विफ्ट कार संदिग्ध स्थिति में नजर आई। टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक गाड़ी तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा।इसके बाद QRT टीम ने कार का पीछा शुरू किया। करीब 3 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद जोरातराई समवाय स्थित सीओसीसीडी एरिया के बिल्डिंग नंबर-32 के पास कार को घेर लिया गया। इस दौरान मौके पर धूल अधिक होने का फायदा उठाकर कार में बैठे दो युवक फरार हो गए, जबकि चालक को मौके पर पकड़ लिया गया।पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम नेमचंद यादव (32) निवासी स्टेशन मरौदा, बीआरपी कॉलोनी दुर्ग बताया। आरोपी ने दावा किया कि वह अपने साथियों के साथ बीएसपी की परिधि दीवार फांदकर अंदर घुसा था, लेकिन जब जांच के दौरान बोरिया इन गेट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो मामला कुछ और निकला। फुटेज में आरोपी की स्विफ्ट कार सुबह 8:52 बजे प्लांट के मुख्य गेट से अंदर प्रवेश करती दिखाई दी।कार की तलाशी के दौरान डिग्गी से भारी मात्रा में स्क्रैप कॉपर केबल और मोटर कॉपर बरामद किया गया। आरोपी ने अपने फरार साथियों के नाम शोहन और दिलेश्वर बताए हैं। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में कार कैसे पहुंची और कहीं अंदरूनी मिलीभगत तो नहीं थी। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के प्रतिबंधित क्षेत्र में कॉपर केबल चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। शनिवार सुबह बीएसपी की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) ने संदिग्ध हालात में घूम रही एक स्विफ्ट कार का पीछा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की कार से करीब 210 किलो स्क्रैप कॉपर केबल और मोटर कॉपर बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 26 हजार रुपए बताई जा रही है। घटना में इस्तेमाल कार की कीमत भी लगभग 2 लाख रुपए आंकी गई है। मामले में भिलाई भट्ठी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, बीएसपी के कर्मचारी शिव नारायण कामदार ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 24 मई की सुबह वे मरोदा गेट में पहली पारी के प्रभारी के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सुबह करीब 9:50 बजे बीएसपी के एमएसडीएस-3 क्षेत्र के पास QRT टीम को ग्रे रंग की एक स्विफ्ट कार संदिग्ध स्थिति में नजर आई। टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक गाड़ी तेज रफ्तार में लेकर भागने लगा।
इसके बाद QRT टीम ने कार का पीछा शुरू किया। करीब 3 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद जोरातराई समवाय स्थित सीओसीसीडी एरिया के बिल्डिंग नंबर-32 के पास कार को घेर लिया गया। इस दौरान मौके पर धूल अधिक होने का फायदा उठाकर कार में बैठे दो युवक फरार हो गए, जबकि चालक को मौके पर पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम नेमचंद यादव (32) निवासी स्टेशन मरौदा, बीआरपी कॉलोनी दुर्ग बताया। आरोपी ने दावा किया कि वह अपने साथियों के साथ बीएसपी की परिधि दीवार फांदकर अंदर घुसा था, लेकिन जब जांच के दौरान बोरिया इन गेट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो मामला कुछ और निकला। फुटेज में आरोपी की स्विफ्ट कार सुबह 8:52 बजे प्लांट के मुख्य गेट से अंदर प्रवेश करती दिखाई दी।
कार की तलाशी के दौरान डिग्गी से भारी मात्रा में स्क्रैप कॉपर केबल और मोटर कॉपर बरामद किया गया। आरोपी ने अपने फरार साथियों के नाम शोहन और दिलेश्वर बताए हैं। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में कार कैसे पहुंची और कहीं अंदरूनी मिलीभगत तो नहीं थी। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *