भिलाई शहर में पिछले 24 घंटे के भीतर लूट की दो अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ बहन को परीक्षा दिलाने आए युवक को बदमाशों ने चाकू मारकर लूट लिया, वहीं दूसरी घटना में गौरवपथ पर स्कूटी सवार को रोककर नकदी और दस्तावेज लूट लिए गए। दोनों मामलों में अलग-अलग थानों में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। दूसरी घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।पहला मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक बीजापुर जिले के टेकमेटला निवासी धर्मेंद्र गटपल्ली (21) अपनी बहन ज्योति को परीक्षा दिलाने 23 मई की सुबह भिलाई पहुंचे थे। उनकी बहन की परीक्षा रूंगटा कॉलेज में आयोजित थी। दोनों तड़के करीब 3:30 बजे घड़ी चौक, सुपेला पहुंचे। बस से उतरने के बाद धर्मेंद्र पास की दुकान पर साबुन खरीदने जा रहा था, तभी काले रंग की पल्सर बाइक और स्कूटी में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसे रोक लिया।आरोप है कि बदमाशों ने चाकू दिखाकर धर्मेंद्र से पैसे मांगे। डर के कारण उसने जेब में रखे 300 रुपए उन्हें दे दिए, लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुके। उन्होंने उसकी तलाशी लेना शुरू कर दी और मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे। जब धर्मेंद्र ने विरोध किया तो एक आरोपी ने उसकी जांघ और घुटने के पीछे चाकू मार दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुपेला पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।दूसरी घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र में हुई। जवाहर नगर निवासी उमेश सिंह परमार (45) देर रात सिविक सेंटर से काम खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। रात करीब 1:30 बजे सुंदर नगर स्थित गौरवपथ के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उनकी तलाशी ली और जेब में रखे 4 हजार रुपए नकद व आधार कार्ड लूटकर फरार हो गए।हालांकि उमेश ने आरोपियों की बाइक का नंबर नोट कर लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और घासीदास नगर, जामुल निवासी सूरज कुमार राजभर (18) सहित एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है।
भिलाई शहर में पिछले 24 घंटे के भीतर लूट की दो अलग-अलग घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ बहन को परीक्षा दिलाने आए युवक को बदमाशों ने चाकू मारकर लूट लिया, वहीं दूसरी घटना में गौरवपथ पर स्कूटी सवार को रोककर नकदी और दस्तावेज लूट लिए गए। दोनों मामलों में अलग-अलग थानों में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। दूसरी घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है।
पहला मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक बीजापुर जिले के टेकमेटला निवासी धर्मेंद्र गटपल्ली (21) अपनी बहन ज्योति को परीक्षा दिलाने 23 मई की सुबह भिलाई पहुंचे थे। उनकी बहन की परीक्षा रूंगटा कॉलेज में आयोजित थी। दोनों तड़के करीब 3:30 बजे घड़ी चौक, सुपेला पहुंचे। बस से उतरने के बाद धर्मेंद्र पास की दुकान पर साबुन खरीदने जा रहा था, तभी काले रंग की पल्सर बाइक और स्कूटी में सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसे रोक लिया।
आरोप है कि बदमाशों ने चाकू दिखाकर धर्मेंद्र से पैसे मांगे। डर के कारण उसने जेब में रखे 300 रुपए उन्हें दे दिए, लेकिन आरोपी यहीं नहीं रुके। उन्होंने उसकी तलाशी लेना शुरू कर दी और मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे। जब धर्मेंद्र ने विरोध किया तो एक आरोपी ने उसकी जांघ और घुटने के पीछे चाकू मार दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुपेला पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है।
दूसरी घटना वैशाली नगर थाना क्षेत्र में हुई। जवाहर नगर निवासी उमेश सिंह परमार (45) देर रात सिविक सेंटर से काम खत्म कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। रात करीब 1:30 बजे सुंदर नगर स्थित गौरवपथ के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने उनकी तलाशी ली और जेब में रखे 4 हजार रुपए नकद व आधार कार्ड लूटकर फरार हो गए।
हालांकि उमेश ने आरोपियों की बाइक का नंबर नोट कर लिया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और घासीदास नगर, जामुल निवासी सूरज कुमार राजभर (18) सहित एक नाबालिग को हिरासत में ले लिया। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुटी है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *