दुर्ग जिले में भीषण गर्मी और गहराते जल संकट के बीच पानी को लेकर एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के डांडेसरा गांव का है, जहां पानी भरने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और धारदार कुल्हाड़ी तक चल गई।जानकारी के मुताबिक, गांव में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। सरपंच के बोरवेल से पानी निकालने को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। पहले गाली-गलौज हुई, फिर मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों से कुल 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीन लोगों को सबसे ज्यादा गंभीर चोटें आई हैं।घटना की सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा चौकी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में फिलहाल शांति बनी हुई है।दुर्ग सीएसपी हर्षित महर ने बताया कि जिले में इस समय पानी की भारी किल्लत है और उसी तनाव के बीच यह विवाद सामने आया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
दुर्ग जिले में भीषण गर्मी और गहराते जल संकट के बीच पानी को लेकर एक मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। मामला जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र के डांडेसरा गांव का है, जहां पानी भरने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और धारदार कुल्हाड़ी तक चल गई।
जानकारी के मुताबिक, गांव में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। सरपंच के बोरवेल से पानी निकालने को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। पहले गाली-गलौज हुई, फिर मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों से कुल 8 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीन लोगों को सबसे ज्यादा गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही जेवरा सिरसा चौकी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में फिलहाल शांति बनी हुई है।
दुर्ग सीएसपी हर्षित महर ने बताया कि जिले में इस समय पानी की भारी किल्लत है और उसी तनाव के बीच यह विवाद सामने आया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *