दुर्ग में बिटकॉइन निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला से हर महीने 12 से 13 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 7 लाख 50 हजार रुपए हड़प लिए गए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक, प्रार्थिया देवकी सोनकर निवासी शिक्षक नगर, मिनी स्टेडियम के पास, दुर्ग ने थाना सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी पीलादास मानिकपुरी ने बिटकॉइन में निवेश कराने और हर महीने 12 से 13 प्रतिशत तक लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने महिला को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग समय में कुल 7.50 लाख रुपए नगद और यूपीआई के माध्यम से हासिल कर लिए।शुरुआत में आरोपी ने भरोसा बनाए रखने के लिए कुछ रकम वापस भी की, जिससे पीड़िता को निवेश सुरक्षित होने का भरोसा हो गया। लेकिन बाद में आरोपी ने शेष रकम लौटाने से इनकार कर दिया और महिला से संपर्क बंद कर फरार हो गया। लंबे समय तक पैसे वापस नहीं मिलने पर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 183/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपए बताई जा रही है, जब्त किया गया। पुलिस अब मोबाइल से डिजिटल साक्ष्य और लेनदेन से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हुई है।दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ट्रेडिंग, क्रिप्टोकरेंसी निवेश या अधिक मुनाफे का दावा करने वाली स्कीम में पैसा लगाने से पहले संस्था और व्यक्ति की विश्वसनीयता की जांच जरूर करें। किसी भी संदिग्ध वित्तीय गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई है।
दुर्ग में बिटकॉइन निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां एक महिला से हर महीने 12 से 13 प्रतिशत मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 7 लाख 50 हजार रुपए हड़प लिए गए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रार्थिया देवकी सोनकर निवासी शिक्षक नगर, मिनी स्टेडियम के पास, दुर्ग ने थाना सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि आरोपी पीलादास मानिकपुरी ने बिटकॉइन में निवेश कराने और हर महीने 12 से 13 प्रतिशत तक लाभ दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोपी ने महिला को ज्यादा मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग समय में कुल 7.50 लाख रुपए नगद और यूपीआई के माध्यम से हासिल कर लिए।
शुरुआत में आरोपी ने भरोसा बनाए रखने के लिए कुछ रकम वापस भी की, जिससे पीड़िता को निवेश सुरक्षित होने का भरोसा हो गया। लेकिन बाद में आरोपी ने शेष रकम लौटाने से इनकार कर दिया और महिला से संपर्क बंद कर फरार हो गया। लंबे समय तक पैसे वापस नहीं मिलने पर पीड़िता ने पुलिस की शरण ली।
शिकायत के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 183/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर उसे रायपुर के चंगोराभाठा इलाके से हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने ठगी की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक विवो कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 10 हजार रुपए बताई जा रही है, जब्त किया गया। पुलिस अब मोबाइल से डिजिटल साक्ष्य और लेनदेन से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हुई है।
दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ट्रेडिंग, क्रिप्टोकरेंसी निवेश या अधिक मुनाफे का दावा करने वाली स्कीम में पैसा लगाने से पहले संस्था और व्यक्ति की विश्वसनीयता की जांच जरूर करें। किसी भी संदिग्ध वित्तीय गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की सलाह दी गई है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *