राजधानी रायपुर के माना स्थित एयरपोर्ट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में फॉल्स सीलिंग रिपेयरिंग का काम कर रहे एक संविदाकर्मी की करीब 30 फीट ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई, वहीं घटना ने एयरपोर्ट प्रबंधन और ठेका एजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।मृतक की पहचान कुबेर चंद्र साहू के रूप में हुई है, जो एयरपोर्ट परिसर में मरम्मत कार्य कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया के फर्स्ट फ्लोर पर फॉल्स सीलिंग रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान गुरुवार दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच काम करते समय कुबेर चंद्र साहू अचानक संतुलन खो बैठे और लगभग 30 फीट नीचे गिर गए।हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ और मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कर्मी ने सेफ्टी किट नहीं पहन रखी थी, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।एयरपोर्ट प्रबंधन के मीडिया प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण कर्मी को चक्कर और बेहोशी महसूस हुई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। मामले की जानकारी पुलिस और संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई।
राजधानी रायपुर के माना स्थित एयरपोर्ट में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एयरपोर्ट के वेटिंग हॉल में फॉल्स सीलिंग रिपेयरिंग का काम कर रहे एक संविदाकर्मी की करीब 30 फीट ऊंचाई से गिरने के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई, वहीं घटना ने एयरपोर्ट प्रबंधन और ठेका एजेंसी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मृतक की पहचान कुबेर चंद्र साहू के रूप में हुई है, जो एयरपोर्ट परिसर में मरम्मत कार्य कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया के फर्स्ट फ्लोर पर फॉल्स सीलिंग रिपेयरिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान गुरुवार दोपहर करीब 11 से 12 बजे के बीच काम करते समय कुबेर चंद्र साहू अचानक संतुलन खो बैठे और लगभग 30 फीट नीचे गिर गए।
हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट स्टाफ और मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कर्मी ने सेफ्टी किट नहीं पहन रखी थी, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
एयरपोर्ट प्रबंधन के मीडिया प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण कर्मी को चक्कर और बेहोशी महसूस हुई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ। मामले की जानकारी पुलिस और संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि सुरक्षा मानकों में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई।
Your email address will not be published. Required fields are marked *