दुर्ग के सुपेला स्थित चंद्रा मौर्या चौक के पास नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में अब तीसरी मौत की खबर सामने आई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल सलीम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस दर्दनाक दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या तीन हो गई है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 17 मई को हुआ था। बताया जा रहा है कि चंद्रा मौर्या चौक के पास नेशनल हाईवे पर दो मोटरसाइकिल सवार रेड सिग्नल होने की वजह से सड़क किनारे शांतिपूर्वक खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने लापरवाही से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया था।हादसे के बाद सलीम को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा था। डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन आखिरकार इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सलीम अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद उनके चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक सागर जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी हादसे के समय नशे की हालत में वाहन चला रहा था। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ पहले भी मामला दर्ज हो चुका है और अब आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
दुर्ग के सुपेला स्थित चंद्रा मौर्या चौक के पास नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में अब तीसरी मौत की खबर सामने आई है। हादसे में गंभीर रूप से घायल सलीम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस दर्दनाक दुर्घटना में जान गंवाने वालों की संख्या तीन हो गई है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, यह हादसा 17 मई को हुआ था। बताया जा रहा है कि चंद्रा मौर्या चौक के पास नेशनल हाईवे पर दो मोटरसाइकिल सवार रेड सिग्नल होने की वजह से सड़क किनारे शांतिपूर्वक खड़े थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने लापरवाही से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति सलीम गंभीर रूप से घायल हो गया था।
हादसे के बाद सलीम को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें आईसीयू में रखकर इलाज किया जा रहा था। डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन आखिरकार इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सलीम अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद उनके चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मामले में पुलिस ने आरोपी कार चालक सागर जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि आरोपी हादसे के समय नशे की हालत में वाहन चला रहा था। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ पहले भी मामला दर्ज हो चुका है और अब आरोपी पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *