भिलाई में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुर्सीपार थाना पुलिस ने ITI मैदान के पास एक युवक को गांजा बेचने की तैयारी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11 किलो 160 ग्राम गांजा, नकदी और बाइक जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहा था और गांजा सप्लाई करने की फिराक में था। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 6 लाख 15 हजार रुपए आंकी गई है।जानकारी के मुताबिक, 19 मई को खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक सफेद रंग की बाइक में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर ITI मैदान के पास खड़ा है और बिक्री की तैयारी में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और इलाके में घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद पुलिस को मौके पर संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ शुरू की गई।पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी पहचान सन्नी यादव उर्फ सन्नी देवार निवासी देवार मोहल्ला, खुर्सीपार के रूप में बताई। पुलिस को उसके व्यवहार पर शक हुआ, जिसके बाद तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद पीले और सफेद रंग के थैले की जांच की गई, जिसमें छोटे-बड़े पैकेटों में गांजा रखा मिला। जब गांजा का वजन कराया गया तो कुल 11 किलो 160 ग्राम पाया गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा 1480 रुपए नकद और सफेद रंग की बजाज पल्सर NS 200 बाइक भी जब्त की। खास बात यह रही कि बाइक के आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे पुलिस को संदेह है कि वाहन का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में किया जा रहा था। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 39 हजार रुपए बताई गई है, जबकि बाइक की कीमत लगभग 75 हजार रुपए आंकी गई। इस तरह कुल जब्ती 6 लाख 15 हजार 480 रुपए की हुई।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गांजा रखने या उसकी बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) और 27(ए) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से अब यह जानने की कोशिश की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
भिलाई में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खुर्सीपार थाना पुलिस ने ITI मैदान के पास एक युवक को गांजा बेचने की तैयारी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11 किलो 160 ग्राम गांजा, नकदी और बाइक जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्राहक का इंतजार कर रहा था और गांजा सप्लाई करने की फिराक में था। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 6 लाख 15 हजार रुपए आंकी गई है।
जानकारी के मुताबिक, 19 मई को खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक सफेद रंग की बाइक में बड़ी मात्रा में गांजा लेकर ITI मैदान के पास खड़ा है और बिक्री की तैयारी में है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और इलाके में घेराबंदी की गई। कुछ देर बाद पुलिस को मौके पर संदिग्ध युवक दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ शुरू की गई।
पूछताछ के दौरान युवक ने अपनी पहचान सन्नी यादव उर्फ सन्नी देवार निवासी देवार मोहल्ला, खुर्सीपार के रूप में बताई। पुलिस को उसके व्यवहार पर शक हुआ, जिसके बाद तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के पास मौजूद पीले और सफेद रंग के थैले की जांच की गई, जिसमें छोटे-बड़े पैकेटों में गांजा रखा मिला। जब गांजा का वजन कराया गया तो कुल 11 किलो 160 ग्राम पाया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा 1480 रुपए नकद और सफेद रंग की बजाज पल्सर NS 200 बाइक भी जब्त की। खास बात यह रही कि बाइक के आगे नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिससे पुलिस को संदेह है कि वाहन का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में किया जा रहा था। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 39 हजार रुपए बताई गई है, जबकि बाइक की कीमत लगभग 75 हजार रुपए आंकी गई। इस तरह कुल जब्ती 6 लाख 15 हजार 480 रुपए की हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गांजा रखने या उसकी बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(बी) और 27(ए) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से अब यह जानने की कोशिश की जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *