दुर्ग जिले में आयोजित उर्स मेले के दौरान दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार लेकर घूम रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में आरोपियों के कब्जे से 7 धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आयुध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में आयोजित उर्स कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद थी। मेले और धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया था। इसी के तहत शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों और एसएएफ जवानों को तैनात किया गया था।कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध लोगों की जांच और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर कुछ युवक संदिग्ध हालत में मिले। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध धारदार हथियार बरामद हुए।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऋषि यादव निवासी ओम नगर उरला, तुषार अग्रवाल निवासी छुरिया बाजार चौक राजनांदगांव, शेखर नामदेव निवासी सोनार पारा दिग्विजय कॉलेज रोड राजनांदगांव, मोहम्मद अबरार निवासी आमापारा नया गांव धमतरी, गुरप्रीत सिंह निवासी कैम्प-1 रामनगर तालाब के पीछे और विक्की गायकवाड निवासी न्यू किर्तन नगर सुपेला को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजन में हथियार लेकर घूम रहे थे, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने और आम लोगों में डर का माहौल बनने की आशंका थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।थाना सिटी कोतवाली में ऋषि यादव, तुषार अग्रवाल और शेखर नामदेव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं थाना मोहन नगर में मोहम्मद अबरार और विधि से संघर्षरत बालक तथा थाना पदमनाभपुर में गुरप्रीत सिंह और विक्की गायकवाड के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं एसडीओपी पाटन के नेतृत्व में की गई। अभियान में थाना सिटी कोतवाली, मोहन नगर, पदमनाभपुर, पुरानी भिलाई, धमधा, पाटन और एसएएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर किसी भी बड़ी घटना को रोका जा सके।
दुर्ग जिले में आयोजित उर्स मेले के दौरान दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार लेकर घूम रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में आरोपियों के कब्जे से 7 धारदार हथियार बरामद किए गए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आयुध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में आयोजित उर्स कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ मौजूद थी। मेले और धार्मिक आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस ने विशेष सुरक्षा प्लान तैयार किया था। इसी के तहत शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों और एसएएफ जवानों को तैनात किया गया था।
कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध लोगों की जांच और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर कुछ युवक संदिग्ध हालत में मिले। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध धारदार हथियार बरामद हुए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऋषि यादव निवासी ओम नगर उरला, तुषार अग्रवाल निवासी छुरिया बाजार चौक राजनांदगांव, शेखर नामदेव निवासी सोनार पारा दिग्विजय कॉलेज रोड राजनांदगांव, मोहम्मद अबरार निवासी आमापारा नया गांव धमतरी, गुरप्रीत सिंह निवासी कैम्प-1 रामनगर तालाब के पीछे और विक्की गायकवाड निवासी न्यू किर्तन नगर सुपेला को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा एक विधि से संघर्षरत बालक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी भीड़भाड़ वाले धार्मिक आयोजन में हथियार लेकर घूम रहे थे, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने और आम लोगों में डर का माहौल बनने की आशंका थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सभी आरोपियों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
थाना सिटी कोतवाली में ऋषि यादव, तुषार अग्रवाल और शेखर नामदेव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। वहीं थाना मोहन नगर में मोहम्मद अबरार और विधि से संघर्षरत बालक तथा थाना पदमनाभपुर में गुरप्रीत सिंह और विक्की गायकवाड के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग एवं एसडीओपी पाटन के नेतृत्व में की गई। अभियान में थाना सिटी कोतवाली, मोहन नगर, पदमनाभपुर, पुरानी भिलाई, धमधा, पाटन और एसएएफ की टीमों ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि धार्मिक और सार्वजनिक आयोजनों में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर किसी भी बड़ी घटना को रोका जा सके।
Your email address will not be published. Required fields are marked *