रायगढ़/गोवा। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवा में रेड कर छह बड़े सट्टा संचालकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने गोवा के कैंडोलिम बीच इलाके में स्थित एक किराए के विला में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित मित्तल, मोहित सोमानी, प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू और सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, मटका और डिजिटल बेटिंग आईडी के जरिए बड़े स्तर पर नेटवर्क संचालित कर रहे थे।पुलिस के मुताबिक आरोपी APK बेस्ड टीवी ऐप, कॉलिंग ऐप और ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर देशभर में सट्टा कारोबार चला रहे थे। प्रारंभिक जांच में एक आईपीएल सीजन के दौरान 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के हवाला लेनदेन के संकेत मिले हैं। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और हवाला चैनलों की जांच कर रही हैं।कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने डिजिटल साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर लिए। साइबर एक्सपर्ट अब जब्त डिवाइस से डाटा रिकवर कर नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।जांच में “मन्नू नथानी” गैंग से जुड़े नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। पुलिस को रायगढ़, रायपुर, सक्ती, नागपुर समेत कई शहरों तक फैले सट्टा कारोबार के लिंक मिले हैं। आरोपियों का नेटवर्क एजेंटों और प्लेयर्स के जरिए संचालित होता था। आरोपी ऊपर से बेटिंग आईडी लेकर नीचे एजेंटों और खिलाड़ियों तक पहुंचाते थे और कमीशन के आधार पर पूरा सट्टा सिस्टम संचालित करते थे।पूछताछ में यह भी सामने आया है कि हवाला के जरिए रकम ट्रांसफर की जाती थी। आरोपियों द्वारा नोटों के सीरियल नंबर के आधार पर रकम के लेनदेन के सबूत भी मिले हैं। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में कई और बड़े नाम जुड़े हो सकते हैं।रायगढ़ पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस टीम अब इस पूरे गिरोह के फाइनेंशियल नेटवर्क और डिजिटल कनेक्शन को खंगाल रही है।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑनलाइन सट्टा, हवाला और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने वाले और अवैध सट्टा कारोबार चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस बड़ी कार्रवाई के बाद सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
रायगढ़/गोवा। छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा और हवाला नेटवर्क के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए गोवा में रेड कर छह बड़े सट्टा संचालकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई रायगढ़ एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में साइबर थाना और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने की। पुलिस ने गोवा के कैंडोलिम बीच इलाके में स्थित एक किराए के विला में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित मित्तल, मोहित सोमानी, प्रकाश वाधवानी, आकाश मोटवानी, राहुल खंडेलवाल उर्फ बाबू और सुलभ खंडेलवाल उर्फ छोटा बाबू के रूप में हुई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, मटका और डिजिटल बेटिंग आईडी के जरिए बड़े स्तर पर नेटवर्क संचालित कर रहे थे।
पुलिस के मुताबिक आरोपी APK बेस्ड टीवी ऐप, कॉलिंग ऐप और ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर देशभर में सट्टा कारोबार चला रहे थे। प्रारंभिक जांच में एक आईपीएल सीजन के दौरान 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के हवाला लेनदेन के संकेत मिले हैं। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े बैंक खातों, डिजिटल ट्रांजेक्शन और हवाला चैनलों की जांच कर रही हैं।
कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने डिजिटल साक्ष्य मिटाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उनके कब्जे से 10 मोबाइल फोन और कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर लिए। साइबर एक्सपर्ट अब जब्त डिवाइस से डाटा रिकवर कर नेटवर्क की गहराई तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।
जांच में “मन्नू नथानी” गैंग से जुड़े नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। पुलिस को रायगढ़, रायपुर, सक्ती, नागपुर समेत कई शहरों तक फैले सट्टा कारोबार के लिंक मिले हैं। आरोपियों का नेटवर्क एजेंटों और प्लेयर्स के जरिए संचालित होता था। आरोपी ऊपर से बेटिंग आईडी लेकर नीचे एजेंटों और खिलाड़ियों तक पहुंचाते थे और कमीशन के आधार पर पूरा सट्टा सिस्टम संचालित करते थे।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि हवाला के जरिए रकम ट्रांसफर की जाती थी। आरोपियों द्वारा नोटों के सीरियल नंबर के आधार पर रकम के लेनदेन के सबूत भी मिले हैं। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क में कई और बड़े नाम जुड़े हो सकते हैं।
रायगढ़ पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस टीम अब इस पूरे गिरोह के फाइनेंशियल नेटवर्क और डिजिटल कनेक्शन को खंगाल रही है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑनलाइन सट्टा, हवाला और संगठित अपराध के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि युवाओं को गलत रास्ते पर ले जाने वाले और अवैध सट्टा कारोबार चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद सट्टा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *