Bhupesh Baghel ने भिलाई में बीजेपी सरकार और संगठन दोनों पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने अपने पुराने और वरिष्ठ नेताओं को “दूध की मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया है।” उन्होंने सीधे तौर पर Ramvichar Netam और Brijmohan Agrawal का नाम लेते हुए कहा कि अब पार्टी में उनकी कोई पूछ नहीं रह गई है।दरअसल, हाल ही में बीजेपी के संगठनात्मक फेरबदल में रामविचार नेताम और बृजमोहन अग्रवाल को छत्तीसगढ़ बीजेपी के कोर ग्रुप से बाहर कर दिया गया है। इसी मुद्दे को लेकर भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी अपने पुराने नेताओं को किनारे लगा रही है।गुरुवार देर रात भिलाई में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य सरकार की स्थिति ऐसी हो गई है कि यह तक साफ नहीं है कि सरकार चला कौन रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल फैसले ले रहा है या अधिकारी सरकार चला रहे हैं, यह जनता को समझ नहीं आ रहा।बघेल ने कहा, “सरकार को नंबर देने की बात होती है, लेकिन पहले यह तो तय हो कि परीक्षार्थी कौन है। यहां तो यह ही पता नहीं चल रहा कि सरकार में असली निर्णय कौन ले रहा है। जब यह साफ नहीं है कि मंत्रिमंडल की चल रही है या अधिकारियों की, तो नंबर किसे दिया जाए?”पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने छुरिया का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी नेता सरकारी धान बेच रहे हैं, फिर भी एफआईआर दर Game on! Embrace the spirit of sportsmanship Prev Push your limits, redefine what's possible Next Comments (0) Pls Add Data. Leave a Comment Your email address will not be published. Required fields are marked *
Bhupesh Baghel ने भिलाई में बीजेपी सरकार और संगठन दोनों पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी ने अपने पुराने और वरिष्ठ नेताओं को “दूध की मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया है।” उन्होंने सीधे तौर पर Ramvichar Netam और Brijmohan Agrawal का नाम लेते हुए कहा कि अब पार्टी में उनकी कोई पूछ नहीं रह गई है।
दरअसल, हाल ही में बीजेपी के संगठनात्मक फेरबदल में रामविचार नेताम और बृजमोहन अग्रवाल को छत्तीसगढ़ बीजेपी के कोर ग्रुप से बाहर कर दिया गया है। इसी मुद्दे को लेकर भूपेश बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी अपने पुराने नेताओं को किनारे लगा रही है।
गुरुवार देर रात भिलाई में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि राज्य सरकार की स्थिति ऐसी हो गई है कि यह तक साफ नहीं है कि सरकार चला कौन रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल फैसले ले रहा है या अधिकारी सरकार चला रहे हैं, यह जनता को समझ नहीं आ रहा।
बघेल ने कहा, “सरकार को नंबर देने की बात होती है, लेकिन पहले यह तो तय हो कि परीक्षार्थी कौन है। यहां तो यह ही पता नहीं चल रहा कि सरकार में असली निर्णय कौन ले रहा है। जब यह साफ नहीं है कि मंत्रिमंडल की चल रही है या अधिकारियों की, तो नंबर किसे दिया जाए?”
पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव जिले में अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने छुरिया का उदाहरण देते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी नेता सरकारी धान बेच रहे हैं, फिर भी एफआईआर दर
Your email address will not be published. Required fields are marked *