नाकाबंदी तोड़ भागे शराब तस्कर: पुलिस वाहन को मारी टक्कर, पीछा कर पकड़ी गई 15 लाख की अवैध शराब

राजनांदगांव जिले में अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार देर रात बागनदी पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त कार्रवाई में करीब 15 लाख 17 हजार रुपए की अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की गई। शराब तस्कर पुलिस की नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पुलिस के खड़े वाहन को भी टक्कर मार दी। हालांकि पुलिस टीम ने पीछा कर तस्करों को पकड़ लिया।

जानकारी के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में अवैध शराब छत्तीसगढ़ लाई जा रही है। सूचना के बाद बागनदी चौक पर देर रात नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक लग्जरी कार तेज रफ्तार में वहां पहुंची। पुलिस ने वाहन चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और बैरिकेड्स तोड़ते हुए भागने लगा।

भागने के दौरान तस्करों की कार पुलिस के खड़े वाहन से टकरा गई। घटना में किसी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई, लेकिन पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार का पीछा शुरू किया। तेज रफ्तार में भाग रही कार कुछ दूरी पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में उतर गई। मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे तस्करों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान किशन धीवर निवासी जेवरा सिरसा जिला दुर्ग और करण केंवट निवासी स्मृति नगर भिलाई के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लंबे समय से शराब तस्करी से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

कार की तलाशी लेने पर उसमें से 43 पेटी गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार कुल 2150 पौवा यानी करीब 387 लीटर शराब जब्त की गई है। जब्त शराब की कीमत करीब 2 लाख 90 हजार रुपए बताई जा रही है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल लग्जरी कार की कीमत लगभग 12 लाख रुपए आंकी गई है। कुल जब्ती की कीमत करीब 15 लाख 17 हजार रुपए बताई गई है।

पूछताछ में आरोपियों ने कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि शराब की खेप दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा निवासी गोलू सरदार उर्फ सवेन्दर सिंह के लिए लाई जा रही थी। वहीं महाराष्ट्र सीमा से लगे आमगांव निवासी सोनू नामक व्यक्ति ने शराब उपलब्ध कराई थी। पुलिस का मानना है कि यह पूरा नेटवर्क अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गिरोह से जुड़ा हो सकता है।

फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों गोलू सरदार और सोनू की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि अवैध शराब की सप्लाई किन जिलों और राज्यों तक की जा रही थी। इसके अलावा तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

बागनदी पुलिस ने बताया कि तस्करों द्वारा लग्जरी कार का इस्तेमाल किया जा रहा था ताकि पुलिस को शक न हो। आरोपी रात के समय हाईवे के रास्ते शराब की खेप लेकर गुजरते थे। पु

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *