जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी के साथ उनके नाती और नातिन भी शामिल हैं। गुरुवार सुबह चारों के शव निर्माणाधीन मकान के अंदर खाट पर खून से लथपथ हालत में मिले, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार परिवार के लोग गांव में बन रहे नए मकान के अंदर रात में सोए हुए थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी ने धारदार हथियार से हमला कर चारों की हत्या कर दी।घटना का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ, जब निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री मौके पर पहुंचे। मकान के अंदर चारों को खून से लथपथ हालत में देखकर वे घबरा गए और तत्काल गांव के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।घटनास्थल की स्थिति देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। चारों शव अलग-अलग खाट पर पड़े थे और आसपास खून फैला हुआ था। पुलिस ने तत्काल इलाके को घेरकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल से कई अहम नमूने लिए गए हैं।पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। परिवार के कुछ लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। इसी दौरान एक संदेही पड़ोसी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि अब तक हत्या के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि चारों की हत्या सोते समय धारदार हथियार से की गई है। पुलिस हर एंगल से जांच क Game on! Embrace the spirit of sportsmanship Prev Push your limits, redefine what's possible Next Comments (0) Pls Add Data. Leave a Comment Your email address will not be published. Required fields are marked *
जांजगीर-चांपा जिले के भवंतरा गांव में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। यहां एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतकों में पति-पत्नी के साथ उनके नाती और नातिन भी शामिल हैं। गुरुवार सुबह चारों के शव निर्माणाधीन मकान के अंदर खाट पर खून से लथपथ हालत में मिले, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार परिवार के लोग गांव में बन रहे नए मकान के अंदर रात में सोए हुए थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी ने धारदार हथियार से हमला कर चारों की हत्या कर दी।
घटना का खुलासा गुरुवार सुबह तब हुआ, जब निर्माण कार्य में लगे मिस्त्री मौके पर पहुंचे। मकान के अंदर चारों को खून से लथपथ हालत में देखकर वे घबरा गए और तत्काल गांव के लोगों को जानकारी दी। इसके बाद सरपंच राजाराम कश्यप ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।
घटनास्थल की स्थिति देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। चारों शव अलग-अलग खाट पर पड़े थे और आसपास खून फैला हुआ था। पुलिस ने तत्काल इलाके को घेरकर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल से कई अहम नमूने लिए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा हुआ लग रहा है। परिवार के कुछ लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है। इसी दौरान एक संदेही पड़ोसी को हिरासत में लिया गया है, जिससे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। हालांकि अब तक हत्या के पीछे की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है।
एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि चारों की हत्या सोते समय धारदार हथियार से की गई है। पुलिस हर एंगल से जांच क
Your email address will not be published. Required fields are marked *