दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। राजीव नगर निवासी 20 वर्षीय जितेश ठाकुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने रातभर कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, जितेश ठाकुर अपने दोस्तों राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर के साथ केजू राइस मिल के पास मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवती से बातचीत को लेकर पहले से दोनों पक्षों के बीच तनाव था। पुरानी रंजिश के चलते विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।युवती से बातचीत को लेकर पुरानी रंजिशस्थानीय लोगों के अनुसार, एक युवती से बातचीत और दोस्ती को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर पहले भी कहासुनी और तनाव की स्थिति बन चुकी थी। सोमवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो पुरानी नाराजगी एक बार फिर उभर आई और मामला हिंसक हो गया।चाकू से ताबड़तोड़ हमला, एक की मौतविवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर जितेश और उसके दोस्तों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में जितेश ठाकुर को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जितेश को मृत घोषित कर दिया।वहीं राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, एक घायल की स्थिति बेहद नाजुक है और उसे लगातार निगरानी में रखा गया है।पुलिस ने 5 संदिग्धों को हिरासत में लियाघटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। रातभर चली कार्रवाई के दौरान हत्या के मामले में शामिल पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल था।घटना के बाद राजीव नगर और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
दुर्ग जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात गर्लफ्रेंड से बातचीत को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। राजीव नगर निवासी 20 वर्षीय जितेश ठाकुर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने रातभर कार्रवाई करते हुए पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार, जितेश ठाकुर अपने दोस्तों राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर के साथ केजू राइस मिल के पास मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवती से बातचीत को लेकर पहले से दोनों पक्षों के बीच तनाव था। पुरानी रंजिश के चलते विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, एक युवती से बातचीत और दोस्ती को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर पहले भी कहासुनी और तनाव की स्थिति बन चुकी थी। सोमवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आए तो पुरानी नाराजगी एक बार फिर उभर आई और मामला हिंसक हो गया।
विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने चाकू निकालकर जितेश और उसके दोस्तों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में जितेश ठाकुर को गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जितेश को मृत घोषित कर दिया।
वहीं राहुल ठाकुर और नेहरू ठाकुर की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, एक घायल की स्थिति बेहद नाजुक है और उसे लगातार निगरानी में रखा गया है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। रातभर चली कार्रवाई के दौरान हत्या के मामले में शामिल पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया।
कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वारदात में और कौन-कौन शामिल था।
घटना के बाद राजीव नगर और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
Your email address will not be published. Required fields are marked *