दुर्ग जिले में आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी मोबाइल फोन और ऑनलाइन ऐप के जरिए करोड़ों रुपए के सट्टे का नेटवर्क संचालित कर रहे थे।पुलिस के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने अक्षत बोहरे, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अय्युब और प्रकाश सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चारों ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाने में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। इसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।ऑनलाइन ऐप से चल रहा था सट्टे का नेटवर्कपुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आईपीएल क्रिकेट मैचों में हार-जीत पर दांव लगवाते थे। इसके लिए वे मोबाइल फोन और विशेष ऑनलाइन ऐप का उपयोग करते थे। आरोपी ग्राहकों से रकम लेकर मैच के हर ओवर, विकेट और अंतिम परिणाम पर सट्टा लगवाते थे। पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क दुर्ग ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों तक फैला हो सकता है।8 मोबाइल, कैश और हिसाब-किताब की डायरी जब्तकार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 9 हजार 810 रुपए नकद, सट्टे का लेखा-जोखा दर्ज पॉकेट डायरी और डॉट पेन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 89 हजार 810 रुपए आंकी गई है। मोबाइल फोन में ऑनलाइन लेनदेन, चैट और सट्टे से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत मिले हैं, जिन्हें पुलिस खंगाल रही है।पुलिस को मिले कई और नाम, जांच जारीइस मामले की शुरुआत ऋषभ नगर दुर्ग निवासी विकास जैन की गिरफ्तारी से हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह चेन्नई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच के दौरान मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा संचालित कर रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर विकास जैन, रौनक ताम्रकार और प्रवीण ताम्रकार को गिरफ्तार किया था।अब तक गिरफ्तार आरोपियों में विकास जैन, रौनक ताम्रकार, प्रवीण ताम्रकार, अक्षत बोहरे, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अय्युब और प्रकाश सोनी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है.
दुर्ग जिले में आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही अब तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस का दावा है कि आरोपी मोबाइल फोन और ऑनलाइन ऐप के जरिए करोड़ों रुपए के सट्टे का नेटवर्क संचालित कर रहे थे।
पुलिस के अनुसार, पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ के दौरान कई अन्य लोगों के नाम सामने आए थे। इसके बाद पुलिस ने अक्षत बोहरे, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अय्युब और प्रकाश सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चारों ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाने में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। इसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी आईपीएल क्रिकेट मैचों में हार-जीत पर दांव लगवाते थे। इसके लिए वे मोबाइल फोन और विशेष ऑनलाइन ऐप का उपयोग करते थे। आरोपी ग्राहकों से रकम लेकर मैच के हर ओवर, विकेट और अंतिम परिणाम पर सट्टा लगवाते थे। पुलिस को आशंका है कि यह नेटवर्क दुर्ग ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों तक फैला हो सकता है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 9 हजार 810 रुपए नकद, सट्टे का लेखा-जोखा दर्ज पॉकेट डायरी और डॉट पेन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत लगभग 89 हजार 810 रुपए आंकी गई है। मोबाइल फोन में ऑनलाइन लेनदेन, चैट और सट्टे से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत मिले हैं, जिन्हें पुलिस खंगाल रही है।
इस मामले की शुरुआत ऋषभ नगर दुर्ग निवासी विकास जैन की गिरफ्तारी से हुई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह चेन्नई और दिल्ली के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच के दौरान मोबाइल ऐप के जरिए सट्टा संचालित कर रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर विकास जैन, रौनक ताम्रकार और प्रवीण ताम्रकार को गिरफ्तार किया था।
अब तक गिरफ्तार आरोपियों में विकास जैन, रौनक ताम्रकार, प्रवीण ताम्रकार, अक्षत बोहरे, मोहम्मद आदिल, मोहम्मद अय्युब और प्रकाश सोनी शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई और लोगों के नाम सामने आए हैं। आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है.
Your email address will not be published. Required fields are marked *