Bhilai के रूआबांधा स्थित मायानगर HSCL कॉलोनी में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के बीच हुए झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक की पहचान अशोक यादव (34) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा भाई मनोज यादव (32) है। दोनों मजदूरी का काम करते थे और मायानगर में एक ही मकान में रहते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था।मायानगर HSCL कॉलोनी में भाई-भाई के बीच खूनी संघर्षरविवार 10 मई की शाम करीब 6 बजे दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। बताया जा रहा है कि उस समय मनोज यादव शराब के नशे में था। विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और गुस्से में आकर उसने पास में रखा फावड़ा उठा लिया।मनोज ने बड़े भाई अशोक यादव के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के बाद अशोक मौके पर ही गिर पड़ा। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।सिर पर फावड़े से हमला, रायपुर ले जाते समय तोड़ा दमपड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल अशोक यादव को पहले जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital (मेकाहारा) रायपुर रेफर कर दिया।परिजन और मेडिकल टीम उसे रायपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को मेकाहारा की मर्च्युरी में रखा गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।आरोपी छोटा भाई गिरफ्तार, हत्या का केस दर्जघटना के बाद पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। लेकिन घायल की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई। पुलिस ने आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों भाइयों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। शराब के नशे में हुआ यह झगड़ा इस बार इतना बढ़ गया कि एक भाई की जान चली गई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Bhilai के रूआबांधा स्थित मायानगर HSCL कॉलोनी में पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। दो सगे भाइयों के बीच हुए झगड़े में छोटे भाई ने बड़े भाई के सिर पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पहचान अशोक यादव (34) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा भाई मनोज यादव (32) है। दोनों मजदूरी का काम करते थे और मायानगर में एक ही मकान में रहते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों भाइयों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था।
रविवार 10 मई की शाम करीब 6 बजे दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। बताया जा रहा है कि उस समय मनोज यादव शराब के नशे में था। विवाद धीरे-धीरे बढ़ता गया और गुस्से में आकर उसने पास में रखा फावड़ा उठा लिया।
मनोज ने बड़े भाई अशोक यादव के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने के बाद अशोक मौके पर ही गिर पड़ा। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।
पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायल अशोक यादव को पहले जिला अस्पताल दुर्ग ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे Dr. Bhimrao Ambedkar Memorial Hospital (मेकाहारा) रायपुर रेफर कर दिया।
परिजन और मेडिकल टीम उसे रायपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव को मेकाहारा की मर्च्युरी में रखा गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
घटना के बाद पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। लेकिन घायल की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई। पुलिस ने आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि दोनों भाइयों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। शराब के नशे में हुआ यह झगड़ा इस बार इतना बढ़ गया कि एक भाई की जान चली गई। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *