भिलाई नगर विधायक Devendra Yadav ने सेक्टर-5 स्थित अपने कार्यालय में जनभेंट-मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।पानी की समस्या को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतेंजनभेंट कार्यक्रम में सबसे ज्यादा शिकायतें पानी की किल्लत को लेकर सामने आईं। खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र से पहुंचे 50 से अधिक महिला और पुरुषों ने बताया कि उनके मोहल्लों में कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में नई पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण काम समय पर पूरा नहीं हो सका।टंकी शुरू नहीं होने से रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कई परिवारों को निजी टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। समस्या सुनते ही विधायक देवेंद्र यादव ने नगर निगम जोन-4 के अधिकारियों को फोन लगाकर नाराजगी जताई और कहा कि गर्मी के मौसम में नागरिकों को पानी के लिए परेशान नहीं होना चाहिए।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन इलाकों में पानी की समस्या गंभीर है, वहां नियमित रूप से पानी के टैंकर भेजे जाएं। साथ ही जरूरत वाले क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार का कार्य जल्द शुरू किया जाए। विधायक ने चेतावनी दी कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।बिजली कटौती से परेशान लोगों ने जताई नाराजगीकार्यक्रम में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के कोहका और कुरूद इलाके से आए लोगों ने अनियमित बिजली कटौती की शिकायत की। नागरिकों ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने स्थिति सुधारने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए और उपभोक्ताओं को समय पर निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए।राशन कार्ड, पेंशन और अन्य योजनाओं की समस्याएं भी उठींजनभेंट कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग राशन कार्ड, श्रम कार्ड, पेंशन, सहायता राशि, स्कूलों में बच्चों के प्रवेश और महतारी वंदन योजना से जुड़ी समस्याएं लेकर भी पहुंचे
भिलाई नगर विधायक Devendra Yadav ने सेक्टर-5 स्थित अपने कार्यालय में जनभेंट-मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। विधायक ने एक-एक कर लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनभेंट कार्यक्रम में सबसे ज्यादा शिकायतें पानी की किल्लत को लेकर सामने आईं। खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र से पहुंचे 50 से अधिक महिला और पुरुषों ने बताया कि उनके मोहल्लों में कई दिनों से पेयजल संकट बना हुआ है। लोगों ने कहा कि क्षेत्र में नई पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के कारण काम समय पर पूरा नहीं हो सका।
टंकी शुरू नहीं होने से रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। कई परिवारों को निजी टैंकरों पर निर्भर होना पड़ रहा है। समस्या सुनते ही विधायक देवेंद्र यादव ने नगर निगम जोन-4 के अधिकारियों को फोन लगाकर नाराजगी जताई और कहा कि गर्मी के मौसम में नागरिकों को पानी के लिए परेशान नहीं होना चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन इलाकों में पानी की समस्या गंभीर है, वहां नियमित रूप से पानी के टैंकर भेजे जाएं। साथ ही जरूरत वाले क्षेत्रों में पाइपलाइन विस्तार का कार्य जल्द शुरू किया जाए। विधायक ने चेतावनी दी कि पानी जैसी मूलभूत सुविधा में लापरवाही करने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कार्यक्रम में वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के कोहका और कुरूद इलाके से आए लोगों ने अनियमित बिजली कटौती की शिकायत की। नागरिकों ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली बंद कर दी जाती है, जिससे छोटे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं।
लोगों का कहना था कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने स्थिति सुधारने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनावश्यक बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए और उपभोक्ताओं को समय पर निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए।
जनभेंट कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग राशन कार्ड, श्रम कार्ड, पेंशन, सहायता राशि, स्कूलों में बच्चों के प्रवेश और महतारी वंदन योजना से जुड़ी समस्याएं लेकर भी पहुंचे
Your email address will not be published. Required fields are marked *