भिलाई में इंस्टाग्राम रील के लिए सड़क पर किया खतरनाक स्टंट: पुलिस ने कान पकड़वाकर मंगवाई माफी, बाइक-बुलेट जब्त

भिलाई में सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह दो युवकों को भारी पड़ गई। इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए दोनों ने रायपुर-दुर्ग मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार में खतरनाक स्टंट किए। इसका वीडियो सोशल Media पर वायरल होते ही छावनी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को गिरफ्तार किया, उनकी बाइक और बुलेट जब्त कर ली। साथ ही कान पकड़वाकर माफी मंगवाई और उठक-बैठक भी कराई गई।

घटना रायपुर-दुर्ग मुख्य मार्ग स्थित पावर हाउस बस स्टैंड के पास की है। 9 मई को छावनी थाना पुलिस को व्हाट्सएप के जरिए एक वीडियो प्राप्त हुआ। वीडियो में दो युवक मुख्य सड़क पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्टंट करते दिखाई दे रहे थे। दोनों चलती गाड़ियों पर वीडियो बना रहे थे, जिससे सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई थी।

वीडियो की जांच के बाद पुलिस ने वाहन नंबर और अन्य जानकारी के आधार पर युवकों की पहचान की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम आकाश पाण्डेय और रितेश साहू बताए। दोनों भिलाई के कैम्प-1 स्थित प्रगति नगर, नेहरू चौक के निवासी हैं।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवक सोशल मीडिया पर रील वायरल करने और ज्यादा व्यूज पाने के उद्देश्य से सड़क पर स्टंट कर रहे थे। उन्होंने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड भी किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू की।

छावनी थाना पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया है। धारा 281 के तहत सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही से वाहन चलाने और धारा 184 के तहत खतरनाक ड्राइविंग के लिए कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और एक बुलेट वाहन जब्त कर लिया। दोनों युवकों को सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर उठक-बैठक

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *