जामुल नगर पालिका क्षेत्र में नगर विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सुशासन तिहार के दौरान सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। पूर्व पार्षद एवं पूर्व सभापति युवराज वैष्णव अपने समर्थकों के साथ शिविर स्थल पहुंचे और प्रशासन को ‘बेशर्म’ का पौधा भेंट कर विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि लगातार हो रही अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए प्रशासन इस तरह के शिविर आयोजित कर केवल दिखावा कर रहा है।जानकारी के अनुसार, युवराज वैष्णव और उनके साथियों ने जामुल में पेयजल, बिजली, सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, स्ट्रीट लाइट, अवैध भवन निर्माण और नाली सफाई जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा आवारा मवेशियों की व्यवस्था, सड़क पर ठेला लगाने वालों को व्यवस्थित करने, तालाबों की सफाई और वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।प्रदर्शन के दौरान SDM ने ‘बेशर्म’ का पौधा लेने से इनकार कर दिया, लेकिन तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को निर्देश दिए। इसके बाद SDM और CMO के साथ विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका कार्यालय में अलग से बैठक कर बिंदुवार समाधान करने का आश्वासन दिया।पूर्व पार्षद युवराज वैष्णव ने कहा कि जामुल में विकास कार्य बाधित हैं और इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। उनका आरोप है कि जनता की वास्तविक समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल शिविर लगाकर औपचारिकता पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों पर खर्च होने वाली राशि का उपयोग विकास कार्यों में किया जाता तो आम लोगों को सीधा लाभ मिलता। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक व्यवस्थाएं नहीं सुधरेंगी, विरोध जारी रहेगा।मंडल अध्यक्ष गोपी वर्मा ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन,
जामुल नगर पालिका क्षेत्र में नगर विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर सुशासन तिहार के दौरान सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया। पूर्व पार्षद एवं पूर्व सभापति युवराज वैष्णव अपने समर्थकों के साथ शिविर स्थल पहुंचे और प्रशासन को ‘बेशर्म’ का पौधा भेंट कर विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि लगातार हो रही अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए प्रशासन इस तरह के शिविर आयोजित कर केवल दिखावा कर रहा है।
जानकारी के अनुसार, युवराज वैष्णव और उनके साथियों ने जामुल में पेयजल, बिजली, सफाई, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, स्ट्रीट लाइट, अवैध भवन निर्माण और नाली सफाई जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसके अलावा आवारा मवेशियों की व्यवस्था, सड़क पर ठेला लगाने वालों को व्यवस्थित करने, तालाबों की सफाई और वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
प्रदर्शन के दौरान SDM ने ‘बेशर्म’ का पौधा लेने से इनकार कर दिया, लेकिन तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) को निर्देश दिए। इसके बाद SDM और CMO के साथ विस्तृत चर्चा हुई। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका कार्यालय में अलग से बैठक कर बिंदुवार समाधान करने का आश्वासन दिया।
पूर्व पार्षद युवराज वैष्णव ने कहा कि जामुल में विकास कार्य बाधित हैं और इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। उनका आरोप है कि जनता की वास्तविक समस्याओं का समाधान करने के बजाय केवल शिविर लगाकर औपचारिकता पूरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों पर खर्च होने वाली राशि का उपयोग विकास कार्यों में किया जाता तो आम लोगों को सीधा लाभ मिलता। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक व्यवस्थाएं नहीं सुधरेंगी, विरोध जारी रहेगा।
मंडल अध्यक्ष गोपी वर्मा ने नगर पालिका में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन,
Your email address will not be published. Required fields are marked *