छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक का हाथ शरीर से अलग हो गया, दूसरे का पैर कटकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरा और तीसरे के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। तीनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।मृतकों की पहचान सिर्राभाठा निवासी तरुण यादव (20), राहुल सेवता (20) और मुड़खुसरा निवासी नरेंद्र भुआर्या (21) के रूप में हुई है। तीनों युवक आपस में घनिष्ठ मित्र थे और शुक्रवार रात बाइक से डौंडीलोहारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार (CG 04 QB 5621) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। तरुण यादव का हाथ शरीर से अलग हो गया, जबकि राहुल सेवता का पैर कटकर सड़क किनारे पैरावट में जा गिरा। नरेंद्र भुआर्या के शरीर पर भी गंभीर चोटें थीं। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में राहुल सेवता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि तरुण यादव और नरेंद्र भुआर्या की मौत मौके पर ही हो गई थी। शनिवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों को राहुल का कटा हुआ पैर सड़क से दूर खेत के पास मिला।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डौंडीलोहारा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना सामने आया है। कार सवार दल्लीराजहरा से राजनांदगांव लौट रहे थे, जबकि बाइक सवार युवक डौंडीलोहारा की ओर जा रहे थे।पुलिस न
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयानक था कि एक युवक का हाथ शरीर से अलग हो गया, दूसरे का पैर कटकर करीब 50 मीटर दूर जा गिरा और तीसरे के शरीर पर गंभीर चोटें आईं। तीनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।
मृतकों की पहचान सिर्राभाठा निवासी तरुण यादव (20), राहुल सेवता (20) और मुड़खुसरा निवासी नरेंद्र भुआर्या (21) के रूप में हुई है। तीनों युवक आपस में घनिष्ठ मित्र थे और शुक्रवार रात बाइक से डौंडीलोहारा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार (CG 04 QB 5621) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। तरुण यादव का हाथ शरीर से अलग हो गया, जबकि राहुल सेवता का पैर कटकर सड़क किनारे पैरावट में जा गिरा। नरेंद्र भुआर्या के शरीर पर भी गंभीर चोटें थीं। कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही डौंडीलोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में राहुल सेवता ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि तरुण यादव और नरेंद्र भुआर्या की मौत मौके पर ही हो गई थी। शनिवार सुबह करीब 8 बजे ग्रामीणों को राहुल का कटा हुआ पैर सड़क से दूर खेत के पास मिला।
पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। डौंडीलोहारा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना सामने आया है। कार सवार दल्लीराजहरा से राजनांदगांव लौट रहे थे, जबकि बाइक सवार युवक डौंडीलोहारा की ओर जा रहे थे।
पुलिस न
Your email address will not be published. Required fields are marked *