छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम में उस समय हड़कंप मच गया, जब निगम आयुक्त के निजी सहायक (PA) के रूप में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारी गौतम साहू की हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि गौतम साहू ने निजी वॉट्सएप चैट में हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। चैट के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया।घटना 8 मई की सुबह सामने आई। बताया जा रहा है कि निगम की एक महिला कर्मचारी के साथ गौतम साहू की निजी वॉट्सएप चैट में धर्म और देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। महिला कर्मचारी ने उक्त चैट के स्क्रीनशॉट हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भेज दिए। इसके बाद बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दुर्ग नगर निगम कार्यालय पहुंच गए।दोपहर करीब 1 बजे कार्यकर्ताओं ने निगम दफ्तर में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गौतम साहू को पकड़कर कार्यालय से बाहर निकाला और उसकी पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट इतनी ज्यादा हुई कि उसके कपड़े तक फट गए। निगम कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गौतम साहू को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। बाद में उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया। घटना के चलते निगम कार्यालय में कुछ समय तक कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना रहा।पोलसाय पारा निवासी मंगल सिंह राजपूत ने पद्मनाभपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में धार्मिक भावनाओं को आहत करने और देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ देवांगन ने कहा कि हिंदू समाज किसी भी धर्म या देवी-देवताओं के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल चैट की सत्यता और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, निगम प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। घटना के बाद शहर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम में उस समय हड़कंप मच गया, जब निगम आयुक्त के निजी सहायक (PA) के रूप में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारी गौतम साहू की हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि गौतम साहू ने निजी वॉट्सएप चैट में हिंदू देवी-देवताओं और धार्मिक गुरुओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। चैट के स्क्रीनशॉट वायरल होने के बाद बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया।
घटना 8 मई की सुबह सामने आई। बताया जा रहा है कि निगम की एक महिला कर्मचारी के साथ गौतम साहू की निजी वॉट्सएप चैट में धर्म और देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। महिला कर्मचारी ने उक्त चैट के स्क्रीनशॉट हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं को भेज दिए। इसके बाद बजरंग दल और अन्य संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में दुर्ग नगर निगम कार्यालय पहुंच गए।
दोपहर करीब 1 बजे कार्यकर्ताओं ने निगम दफ्तर में जमकर हंगामा किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने गौतम साहू को पकड़कर कार्यालय से बाहर निकाला और उसकी पिटाई कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मारपीट इतनी ज्यादा हुई कि उसके कपड़े तक फट गए। निगम कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गौतम साहू को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले गई। बाद में उसे चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया। घटना के चलते निगम कार्यालय में कुछ समय तक कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना रहा।
पोलसाय पारा निवासी मंगल सिंह राजपूत ने पद्मनाभपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में धार्मिक भावनाओं को आहत करने और देवी-देवताओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। बजरंग दल के जिला संयोजक सौरभ देवांगन ने कहा कि हिंदू समाज किसी भी धर्म या देवी-देवताओं के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल चैट की सत्यता और उससे जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। वहीं, निगम प्रशासन भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है। घटना के बाद शहर में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *