भिलाई में ट्रैफिक SI रिश्वत लेते VIDEO वायरल: 200 रुपए लेते कैमरे में कैद, आरोपी से गले मिलते कॉन्स्टेबल का भी VIDEO सामने आया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई में पुलिस विभाग एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो अलग-अलग वीडियो ने पुलिस की कार्यप्रणाली और अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक वीडियो में ट्रैफिक विभाग का सब इंस्पेक्टर युवक से चालान के बदले 200 रुपए लेते नजर आ रहा है, जबकि दूसरे वीडियो में एक कॉन्स्टेबल हत्या के प्रयास यानी धारा 307 के आरोपी से हाथ मिलाते और गले लगते दिखाई दे रहा है। दोनों वीडियो सामने आने के बाद लोगों में पुलिस की छवि को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

पहला मामला दुर्ग ट्रैफिक विभाग से जुड़ा हुआ है। वायरल वीडियो में ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर महेश्वर देवांगन सड़क किनारे वाहन चालक से बातचीत करते दिखाई देते हैं। वीडियो में साफ नजर आता है कि युवक उन्हें पैसे देता है और SI पैसे हाथ में लेकर गिनते दिखाई देते हैं। वीडियो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति की आवाज भी सुनाई देती है। दावा किया जा रहा है कि यह रकम चालान से बचाने के लिए ली गई थी।

वीडियो में यह भी सुनाई देता है कि ट्रैफिक अधिकारी युवक से कह रहा है कि “गिन लो”। इसके बाद युवक पैसे देता है और मामला वहीं खत्म हो जाता है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने इसे खुलेआम रिश्वतखोरी का मामला बताया। कई लोगों ने पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग की।

मामला सामने आने के बाद ट्रैफिक विभाग हरकत में आया। ट्रैफिक टीआई टीडी चंद्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वीडियो सामने आने के बाद सब इंस्पेक्टर महेश्वर देवांगन को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है। विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। हालांकि अब तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है, लेकिन विभागीय स्तर पर कार्रवाई जारी होने की बात कही जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक चेकिंग के दौरान इस तरह के मामलों की शिकायत

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *