राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध रॉ मटेरियल बरामद हुआ। सूचना मिलते ही रायपुर नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की निगरानी की।पुलिस ने मौके से बैटरी, वायर, एयरगन, कैमिकल से भरी दो बोतलें और डेटोनेटर जैसी दिखने वाली संदिग्ध सामग्री जब्त की है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल देसी बम तैयार करने में किया जा सकता था। हालांकि पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।यह पूरा मामला रायपुर के रविशंकर शुक्ल वार्ड स्थित रावाभाठा इलाके का है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिस मकान से संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है, वह मितानिन पुष्पा साहू का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पुष्पा साहू और उनके परिवार की पहचान बीरगांव निवासी विनय देवांगन से थी।बताया जा रहा है कि बुधवार शाम विनय देवांगन एक बैग लेकर मितानिन के घर पहुंचा था। उसने बैग घर में रखने की बात कही और बाद में वापस लेने की जानकारी देकर वहां से चला गया। बैग को लेकर मितानिन को शक हुआ। इसके बाद उसने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को इस बात की सूचना दी।सूचना मिलने के बाद वार्ड पार्षद अश्वनी यादव रात में मितानिन के घर पहुंचे। हालांकि उस समय उन्होंने सुबह आकर बैग की जांच करने की बात कही और वापस लौट गए। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वार्ड पार्षद कुछ स्थानीय लोगों के साथ दोबारा वहां पहुंचे। जब बैग को खोलकर देखा गया, तो उसके अंदर एयरगन, वायर, बैटरी, कैमिकल और संदिग्ध विस्फोटक सामग्री जैसी चीजें मिलीं। बैग में डेटोनेटर नुमा सामान भी रखा हुआ था।संदिग्ध सामान देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो
राजधानी रायपुर के रावाभाठा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान से देसी बम बनाने में इस्तेमाल होने वाला संदिग्ध रॉ मटेरियल बरामद हुआ। सूचना मिलते ही रायपुर नॉर्थ थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर भी घटनास्थल पहुंचे और पूरे मामले की निगरानी की।
पुलिस ने मौके से बैटरी, वायर, एयरगन, कैमिकल से भरी दो बोतलें और डेटोनेटर जैसी दिखने वाली संदिग्ध सामग्री जब्त की है। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन सामग्रियों का इस्तेमाल देसी बम तैयार करने में किया जा सकता था। हालांकि पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
यह पूरा मामला रायपुर के रविशंकर शुक्ल वार्ड स्थित रावाभाठा इलाके का है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, जिस मकान से संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है, वह मितानिन पुष्पा साहू का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पुष्पा साहू और उनके परिवार की पहचान बीरगांव निवासी विनय देवांगन से थी।
बताया जा रहा है कि बुधवार शाम विनय देवांगन एक बैग लेकर मितानिन के घर पहुंचा था। उसने बैग घर में रखने की बात कही और बाद में वापस लेने की जानकारी देकर वहां से चला गया। बैग को लेकर मितानिन को शक हुआ। इसके बाद उसने वार्ड पार्षद अश्वनी यादव को इस बात की सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद वार्ड पार्षद अश्वनी यादव रात में मितानिन के घर पहुंचे। हालांकि उस समय उन्होंने सुबह आकर बैग की जांच करने की बात कही और वापस लौट गए। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे वार्ड पार्षद कुछ स्थानीय लोगों के साथ दोबारा वहां पहुंचे। जब बैग को खोलकर देखा गया, तो उसके अंदर एयरगन, वायर, बैटरी, कैमिकल और संदिग्ध विस्फोटक सामग्री जैसी चीजें मिलीं। बैग में डेटोनेटर नुमा सामान भी रखा हुआ था।
संदिग्ध सामान देखते ही इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास रहने वाले लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो
Your email address will not be published. Required fields are marked *