कोलकाता/मध्यमग्राम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के महज 48 घंटे बाद राज्य में राजनीतिक हिंसा ने एक बार फिर खूनी मोड़ ले लिया। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उनका ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया और भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ बुधवार रात अपनी कार से मध्यमग्राम के दोलतला इलाके से गुजर रहे थे। तभी कार और बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद हमलावरों ने उनकी कार को रोका और बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।बताया जा रहा है कि रथ ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे। हमलावरों ने कार की खिड़की से सीधे उन पर निशाना साधा। गोली लगते ही कार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सीने और पेट में लगी कई गोलियांअस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार चंद्रनाथ रथ को कई गोलियां लगी थीं। गोलियां उनके सीने और पेट में धंसी हुई थीं। डॉक्टरों ने बताया कि उनके दिल तक गोली पहुंच चुकी थी, जिससे मौके पर ही उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी।वहीं, इस हमले में घायल ड्राइवर का इलाज जारी है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।चश्मदीद बोला- हमला पहले से प्लान थाघटना के एक चश्मदीद ने बताया कि हमला पूरी तरह सुनियोजित लग रहा था। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, “जैसे ही रथ की कार आगे बढ़ी, अचानक एक बाइक सवार व्यक्ति आया और कार के बाईं तरफ से पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली चलाने लगा। उसने दो राउंड फायर किए और तुरंत फरार हो गया। हमला करने वाला किसी प्रोफेशनल शूटर की तरह लग रहा था।”चश्मदीद ने बताया कि पूरी घटना अस्पताल से महज 200 से 300 मीटर की दूरी पर हुई।बीजेपी ने कहा- यह टारगेटेड मर्डरघटना के बाद बीजेपी नेताओं ने इसे राजनीतिक हत्या करार दिया। बीजेपी विधायक कौस्तव बागची ने कहा कि हमलावर काफी देर से रथ की कार का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही उन्हें गोलियों से भून दिया गया।उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में चुनाव के बाद बदले की राजनीति शुरू हो चुकी है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, पार्टी चुप नहीं बैठेगी।बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने भी इस हमले के पीछे राजनीतिक साजिश होने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द सच्चाई सामने आनी चाहिए।सुवेंदु अधिकारी बोले- यह कोल्ड ब्लडेड मर्डरसुवेंदु अधिकारी ने अपने सहयोगी की हत्या को “कोल्ड ब्लडेड और प्री-प्लान्ड मर्डर” बताया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन साथ ही कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।सूत्रों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही सुवेंदु अधिकारी अस्पताल के लिए रवाना हो गए थे।डीजीपी बोले- फर्जी नंबर प्लेट वाली कार जब्तपश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई संदिग्ध कार को जब्त कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार की नंबर प्लेट फर्जी थी और उस
जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ बुधवार रात अपनी कार से मध्यमग्राम के दोलतला इलाके से गुजर रहे थे। तभी कार और बाइक सवार हमलावरों ने उनकी गाड़ी का पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद हमलावरों ने उनकी कार को रोका और बेहद करीब से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
बताया जा रहा है कि रथ ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे। हमलावरों ने कार की खिड़की से सीधे उन पर निशाना साधा। गोली लगते ही कार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार चंद्रनाथ रथ को कई गोलियां लगी थीं। गोलियां उनके सीने और पेट में धंसी हुई थीं। डॉक्टरों ने बताया कि उनके दिल तक गोली पहुंच चुकी थी, जिससे मौके पर ही उनकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी।
वहीं, इस हमले में घायल ड्राइवर का इलाज जारी है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
घटना के एक चश्मदीद ने बताया कि हमला पूरी तरह सुनियोजित लग रहा था। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, “जैसे ही रथ की कार आगे बढ़ी, अचानक एक बाइक सवार व्यक्ति आया और कार के बाईं तरफ से पॉइंट ब्लैंक रेंज से गोली चलाने लगा। उसने दो राउंड फायर किए और तुरंत फरार हो गया। हमला करने वाला किसी प्रोफेशनल शूटर की तरह लग रहा था।”
चश्मदीद ने बताया कि पूरी घटना अस्पताल से महज 200 से 300 मीटर की दूरी पर हुई।
घटना के बाद बीजेपी नेताओं ने इसे राजनीतिक हत्या करार दिया। बीजेपी विधायक कौस्तव बागची ने कहा कि हमलावर काफी देर से रथ की कार का पीछा कर रहे थे और मौका मिलते ही उन्हें गोलियों से भून दिया गया।
उन्होंने आरोप लगाया कि बंगाल में चुनाव के बाद बदले की राजनीति शुरू हो चुकी है। बीजेपी नेताओं ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, पार्टी चुप नहीं बैठेगी।
बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने भी इस हमले के पीछे राजनीतिक साजिश होने की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और जल्द सच्चाई सामने आनी चाहिए।
सुवेंदु अधिकारी ने अपने सहयोगी की हत्या को “कोल्ड ब्लडेड और प्री-प्लान्ड मर्डर” बताया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की, लेकिन साथ ही कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलते ही सुवेंदु अधिकारी अस्पताल के लिए रवाना हो गए थे।
पश्चिम बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता ने बताया कि पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई संदिग्ध कार को जब्त कर लिया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार की नंबर प्लेट फर्जी थी और उस
Your email address will not be published. Required fields are marked *