बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी इलाके में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नारियल खरीदने को लेकर शुरू हुए झगड़े में एक युवक ने पिता और बेटे पर धारदार कैंची से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।घटना 4 मई की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष के रूपचंद केवट ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि वह काम से लौट रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई रूपेश केवट और पिता मनहरण केवट पर मोहल्ले के ही रहने वाले ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास ने हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां दोनों घायल मेडिकल स्टोर के सामने बेहोशी की हालत में पड़े मिले। मनहरण केवट की पीठ से खून बह रहा था, जबकि रूपेश भी गंभीर रूप से घायल था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सिम्स अस्पताल, बिलासपुर रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत नारियल खरीदने को लेकर हुई थी। बताया जा रहा है कि गांपा बाई श्रीवास से इस बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान उसका बेटा ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए विवाद को और बढ़ा दिया। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी दी और अचानक कैंची जैसे धारदार हथियार से हमला कर दिया।हमले के दौरान रूपेश के होंठ, भुजा, सीने और पेट पर गंभीर चोटें आईं, जबकि मनहरण केवट की पीठ पर गहरे घाव हुए। घटना के दौरान मौके पर मौजूद परिवार की बेटी लगातार अपने पिता को बचाने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी का हमला जारी रहा, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 118(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में और बढ़ोतरी की जा सकती है।फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह बड़े अपराध का रूप ले लेते हैं।
बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मल्हार चौकी इलाके में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नारियल खरीदने को लेकर शुरू हुए झगड़े में एक युवक ने पिता और बेटे पर धारदार कैंची से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पहले मस्तूरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना 4 मई की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित पक्ष के रूपचंद केवट ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि वह काम से लौट रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि उनके भाई रूपेश केवट और पिता मनहरण केवट पर मोहल्ले के ही रहने वाले ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास ने हमला कर दिया है। सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां दोनों घायल मेडिकल स्टोर के सामने बेहोशी की हालत में पड़े मिले। मनहरण केवट की पीठ से खून बह रहा था, जबकि रूपेश भी गंभीर रूप से घायल था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत मस्तूरी अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सिम्स अस्पताल, बिलासपुर रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों की हालत चिंताजनक बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत नारियल खरीदने को लेकर हुई थी। बताया जा रहा है कि गांपा बाई श्रीवास से इस बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसी दौरान उसका बेटा ज्ञान उर्फ लक्की श्रीवास मौके पर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए विवाद को और बढ़ा दिया। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी दी और अचानक कैंची जैसे धारदार हथियार से हमला कर दिया।
हमले के दौरान रूपेश के होंठ, भुजा, सीने और पेट पर गंभीर चोटें आईं, जबकि मनहरण केवट की पीठ पर गहरे घाव हुए। घटना के दौरान मौके पर मौजूद परिवार की बेटी लगातार अपने पिता को बचाने के लिए गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी का हमला जारी रहा, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।
मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 118(1) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धाराओं में और बढ़ोतरी की जा सकती है।
फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। इस घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और एक बार फिर यह सवाल खड़ा किया है कि छोटे-छोटे विवाद किस तरह बड़े अपराध का रूप ले लेते हैं।
Your email address will not be published. Required fields are marked *