दुर्ग BJP कार्यालय में BJYM की परिचयात्मक बैठक: नए पदाधिकारियों को मिला मार्गदर्शन, संगठन मजबूती पर जोर

दुर्ग में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) जिला दुर्ग की परिचयात्मक बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य नव नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय कराना और उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली, विचारधारा एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री दिलीप साहू एवं विनोद अरोरा, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी एवं सरिता मिश्रा तथा BJYM राज्य कन्या शक्ति सह-संयोजिका संस्कृति वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने संबोधन में युवा मोर्चा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता BJYM जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह ने की। उन्होंने नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और युवाओं की ऊर्जा व समर्पण से ही संगठन को नई दिशा मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

इस दौरान जिला पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष रूपेन्द्र (राजू) साहू, मनीष पुनाचा, श्वेता यादव, अविनाश मिश्रा, शिशिर राठौर एवं उल्लास साहू मौजूद रहे। वहीं महामंत्री के रूप में अनिकेत यादव एवं अरुणि दानी, मंत्रीगण शुभम साहू, राजेन्द्र पटेल, उमंग ताम्रकार, हर्ष चंदेल, राहुल देवांगन, आदेश कुमार एवं राहुल दीक्षित ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।

कोषाध्यक्ष अभिषेक गोस्वामी एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य सह-कोषाध्यक्ष उमेश कोटवानी एवं मयंक बोथरा भी बैठक में उपस्थित रहे। इसके अलावा मंडल युवा मोर्चा के कई अध्यक्षों ने भी कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें विशाल शर्मा, अनिल साहू, निरंजन दुबे, अनुराग रायजादा, पीयूष श्रीवास्तव, विनोद साहू, लक्ष्मण यादव, करण सिंह, मनोज साहू, रूपेश यादव, राजू साहू, कुणाल वर्मा, रवि सिंगौर, लुभम बंछोर, पुष्कर साहू, जितेन्द्र साहू एवं राहुल उमरे शामिल रहे।

बैठक के दौरान वरिष्ठ नेताओं ने युवा पदाधिकारियों को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और आगामी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से समाज के हर वर्ग तक पहुंचने, जनसेवा में सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस परिचयात्मक बैठक ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया, जिससे संगठन को भविष्य में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *