भिलाई शहर के पॉश इलाके नेहरू नगर पश्चिम में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक सूने मकान से करीब 50 लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना स्क्रैप व्यापारी विनय अग्रवाल के घर की है, जहां परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था।जानकारी के अनुसार, चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे घर को खंगाल डाला। अलमारी में रखे कीमती हीरे, सोने-चांदी के जेवरात और करीब 1 लाख 40 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। चोरी इतनी सफाई से की गई कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी।रात करीब 2 बजे जब विनय अग्रवाल अपने परिवार के साथ वापस घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खाली थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर सुपेला थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों को घर के सूने होने की पहले से जानकारी थी।पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
भिलाई शहर के पॉश इलाके नेहरू नगर पश्चिम में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक सूने मकान से करीब 50 लाख रुपये की चोरी कर ली। घटना स्क्रैप व्यापारी विनय अग्रवाल के घर की है, जहां परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था।
जानकारी के अनुसार, चोरों ने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे घर को खंगाल डाला। अलमारी में रखे कीमती हीरे, सोने-चांदी के जेवरात और करीब 1 लाख 40 हजार रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया। चोरी इतनी सफाई से की गई कि आसपास के लोगों को भनक तक नहीं लगी।
रात करीब 2 बजे जब विनय अग्रवाल अपने परिवार के साथ वापस घर लौटे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खाली थी। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर सुपेला थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में यह अंदेशा जताया जा रहा है कि चोरों को घर के सूने होने की पहले से जानकारी थी।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Your email address will not be published. Required fields are marked *