बालोद। जिले के टिकरापारा क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है। एक व्यक्ति ने अपनी शिक्षिका पत्नी को रिसॉर्ट में एक भाजपा पदाधिकारी के साथ पकड़े जाने का दावा किया है। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि, पत्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पति पर ही प्रताड़ना और बदनाम करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।शिकायतकर्ता अब्दुल ताहिर ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर पत्नी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।17 साल बाद बदले रिश्ते के हालातपीड़ित के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2006 में बागबाहरा में हुई थी। पत्नी वर्तमान में प्राथमिक शाला में प्रधान पाठिका के रूप में कार्यरत है। दंपति के एक बेटा और एक बेटी हैं। पति का कहना है कि करीब 17 वर्षों तक वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन पिछले दो वर्षों से पत्नी का व्यवहार बदल गया।उसने आरोप लगाया कि पत्नी आए दिन घर में विवाद करती है, बच्चों के साथ मारपीट करती है और परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। पति ने यह भी दावा किया कि कई बार बच्चों के साथ गंभीर दुर्व्यवहार किया गया।संदेह से शुरू हुई पड़तालपति के मुताबिक, पत्नी के व्यवहार में बदलाव के बाद उसे शक हुआ। उसने खुद जानकारी जुटानी शुरू की, जिसमें उसे अजरूद्दीन नाम के व्यक्ति के साथ संबंध होने की जानकारी मिली। पति का दावा है कि उसे मोबाइल में आपत्तिजनक संदेश भी मिले हैं और आसपास के लोगों ने भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी।जब उसने इस बारे में पत्नी से बात की, तो विवाद और बढ़ गया। पति का आरोप है कि पत्नी ने उसे और बच्चों को घर से निकालने की धमकी भी दी।रिसॉर्ट में पहुंचकर किया हंगामापति के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी ग्राम डंगनिया के एक रिसॉर्ट में भाजपा से जुड़े असरार अहमद उर्फ गुड्डा के साथ है। इसके बाद वह अपने बहनोई के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस को भी साथ ले गया।रिसॉर्ट में कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर बाद पहले संबंधित व्यक्ति बाहर आया और बाद में पत्नी बाहर निकली। इस दौरान पति ने वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।इसके बाद मामला थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों से पूछताछ की गई।पत्नी का पलटवारदूसरी ओर, शिक्षिका पत्नी ने वीडियो जारी कर पति के सभी आरोपों को झूठा बताया है। उसने कहा कि उसका पति नशे का आदी है और लंबे समय से उसके साथ मारपीट करता रहा है।महिला का दावा है कि वह प्रताड़ना से परेशान होकर दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। उसने यह भी आरोप लगाया कि पति उसे बदनाम करने की साजिश कर रहा है।रिसॉर्ट जाने के सवाल पर महिला ने कहा कि वह अपनी मर्जी से वहां गई थी और इसमें कोई गलत बात नहीं है।आर्थिक और पारिवारिक विवाद भी सामने आएमहिला ने बताया कि नौकरी मिलने के बाद उसने अपने परिवार और ससुराल दोनों की जिम्मेदारियां निभाईं। उसने ससुराल में कई खर्च उठाए, लेकिन इसके बावजूद उसे सम्मान नहीं मिला।वहीं पति का कहना है कि घर उसने बनवाया है और पत्नी उसे संपत्ति को लेकर धमकाती है।
बालोद। जिले के टिकरापारा क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद ने अब बड़ा रूप ले लिया है। एक व्यक्ति ने अपनी शिक्षिका पत्नी को रिसॉर्ट में एक भाजपा पदाधिकारी के साथ पकड़े जाने का दावा किया है। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। हालांकि, पत्नी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पति पर ही प्रताड़ना और बदनाम करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता अब्दुल ताहिर ने पुलिस अधीक्षक को लिखित आवेदन देकर पत्नी और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ जांच और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
17 साल बाद बदले रिश्ते के हालातपीड़ित के अनुसार, उसकी शादी वर्ष 2006 में बागबाहरा में हुई थी। पत्नी वर्तमान में प्राथमिक शाला में प्रधान पाठिका के रूप में कार्यरत है। दंपति के एक बेटा और एक बेटी हैं। पति का कहना है कि करीब 17 वर्षों तक वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन पिछले दो वर्षों से पत्नी का व्यवहार बदल गया।
उसने आरोप लगाया कि पत्नी आए दिन घर में विवाद करती है, बच्चों के साथ मारपीट करती है और परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। पति ने यह भी दावा किया कि कई बार बच्चों के साथ गंभीर दुर्व्यवहार किया गया।
संदेह से शुरू हुई पड़तालपति के मुताबिक, पत्नी के व्यवहार में बदलाव के बाद उसे शक हुआ। उसने खुद जानकारी जुटानी शुरू की, जिसमें उसे अजरूद्दीन नाम के व्यक्ति के साथ संबंध होने की जानकारी मिली। पति का दावा है कि उसे मोबाइल में आपत्तिजनक संदेश भी मिले हैं और आसपास के लोगों ने भी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दी।
जब उसने इस बारे में पत्नी से बात की, तो विवाद और बढ़ गया। पति का आरोप है कि पत्नी ने उसे और बच्चों को घर से निकालने की धमकी भी दी।
रिसॉर्ट में पहुंचकर किया हंगामापति के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी ग्राम डंगनिया के एक रिसॉर्ट में भाजपा से जुड़े असरार अहमद उर्फ गुड्डा के साथ है। इसके बाद वह अपने बहनोई के साथ मौके पर पहुंचा और पुलिस को भी साथ ले गया।
रिसॉर्ट में कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर बाद पहले संबंधित व्यक्ति बाहर आया और बाद में पत्नी बाहर निकली। इस दौरान पति ने वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
इसके बाद मामला थाने पहुंचा, जहां दोनों पक्षों से पूछताछ की गई।
पत्नी का पलटवारदूसरी ओर, शिक्षिका पत्नी ने वीडियो जारी कर पति के सभी आरोपों को झूठा बताया है। उसने कहा कि उसका पति नशे का आदी है और लंबे समय से उसके साथ मारपीट करता रहा है।
महिला का दावा है कि वह प्रताड़ना से परेशान होकर दो बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है। उसने यह भी आरोप लगाया कि पति उसे बदनाम करने की साजिश कर रहा है।
रिसॉर्ट जाने के सवाल पर महिला ने कहा कि वह अपनी मर्जी से वहां गई थी और इसमें कोई गलत बात नहीं है।
आर्थिक और पारिवारिक विवाद भी सामने आएमहिला ने बताया कि नौकरी मिलने के बाद उसने अपने परिवार और ससुराल दोनों की जिम्मेदारियां निभाईं। उसने ससुराल में कई खर्च उठाए, लेकिन इसके बावजूद उसे सम्मान नहीं मिला।
वहीं पति का कहना है कि घर उसने बनवाया है और पत्नी उसे संपत्ति को लेकर धमकाती है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *