बालोद/रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को लेकर चल रहा नेतृत्व का पेंच अब सुलझता नजर आ रहा है। संजारी बालोद से विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से इसका आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है।काफी समय से इस पद को लेकर संगीता सिन्हा और छन्नी साहू के नाम के बीच खींचतान चल रही थी। संगठन के भीतर दोनों ही नेताओं को मजबूत दावेदार माना जा रहा था। ऐसे में अब अंतरिम तौर पर संगीता सिन्हा के नाम पर सहमति बन गई है। वे स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगी।दरअसल, जनवरी में दिल्ली में महिला कांग्रेस के पद के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी की गई थी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में प्रदेश की 5 वरिष्ठ महिला नेताओं—अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा—ने अपनी दावेदारी पेश की थी।सूत्रों के मुताबिक, स्थायी अध्यक्ष के लिए मुकाबला मुख्य रूप से संगीता सिन्हा और छन्नी साहू के बीच था। संगठन का एक धड़ा छन्नी साहू के पक्ष में था, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने के चलते संगीता सिन्हा की दावेदारी मजबूत बताई जा रही थी।संगीता सिन्हा वर्तमान में संजारी बालोद विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा धमतरी के शासकीय कॉलेज से प्राप्त की है। इसके अलावा उन्हें छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का सदस्य भी बनाया जा चुका है और वे उत्कृष्ट विधायक का सम्मान भी हासिल कर चुकी हैं।अब उनकी नियुक्ति के बाद संगठन में संतुलन बनाने और आगामी रणनीति तय करने की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी।
बालोद/रायपुर। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस को लेकर चल रहा नेतृत्व का पेंच अब सुलझता नजर आ रहा है। संजारी बालोद से विधायक संगीता सिन्हा को महिला कांग्रेस का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस की ओर से इसका आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है।
काफी समय से इस पद को लेकर संगीता सिन्हा और छन्नी साहू के नाम के बीच खींचतान चल रही थी। संगठन के भीतर दोनों ही नेताओं को मजबूत दावेदार माना जा रहा था। ऐसे में अब अंतरिम तौर पर संगीता सिन्हा के नाम पर सहमति बन गई है। वे स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगी।
दरअसल, जनवरी में दिल्ली में महिला कांग्रेस के पद के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी की गई थी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मौजूदगी में प्रदेश की 5 वरिष्ठ महिला नेताओं—अनिला भेड़िया, संगीता सिन्हा, छन्नी साहू, ममता चंद्राकर और तुलिका कर्मा—ने अपनी दावेदारी पेश की थी।
सूत्रों के मुताबिक, स्थायी अध्यक्ष के लिए मुकाबला मुख्य रूप से संगीता सिन्हा और छन्नी साहू के बीच था। संगठन का एक धड़ा छन्नी साहू के पक्ष में था, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने के चलते संगीता सिन्हा की दावेदारी मजबूत बताई जा रही थी।
संगीता सिन्हा वर्तमान में संजारी बालोद विधानसभा सीट से विधायक हैं। उन्होंने स्नातक तक की शिक्षा धमतरी के शासकीय कॉलेज से प्राप्त की है। इसके अलावा उन्हें छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का सदस्य भी बनाया जा चुका है और वे उत्कृष्ट विधायक का सम्मान भी हासिल कर चुकी हैं।
अब उनकी नियुक्ति के बाद संगठन में संतुलन बनाने और आगामी रणनीति तय करने की जिम्मेदारी भी उनके कंधों पर होगी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *