दुर्ग। शहर के भिलाई क्षेत्र स्थित चौहान टाउन कॉलोनी में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान की पहली मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के घरों में दहशत का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, घटना चौहान टाउन के D-2 मकान की है। बताया जा रहा है कि घर की बहू शाम करीब 5:30 बजे कमरे में सामान रखकर बाहर निकली ही थी, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का घना गुबार उठने लगा।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।परिजनों के मुताबिक, आग में घर का पुराना फर्नीचर और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया, जिससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आग आसपास के मकानों तक नहीं फैल सकी और कोई जनहानि नहीं हुई।फायर ब्रिगेड अधिकारी नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीन दमकल वाहनों ने मोर्चा संभाला और कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
दुर्ग। शहर के भिलाई क्षेत्र स्थित चौहान टाउन कॉलोनी में मंगलवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक मकान की पहली मंजिल पर अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और आसपास के घरों में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, घटना चौहान टाउन के D-2 मकान की है। बताया जा रहा है कि घर की बहू शाम करीब 5:30 बजे कमरे में सामान रखकर बाहर निकली ही थी, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धुएं का घना गुबार उठने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल विभाग की टीम बिना देर किए घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि काबू पाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
परिजनों के मुताबिक, आग में घर का पुराना फर्नीचर और अन्य कीमती सामान जलकर खाक हो गया, जिससे करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आग आसपास के मकानों तक नहीं फैल सकी और कोई जनहानि नहीं हुई।
फायर ब्रिगेड अधिकारी नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में तीन दमकल वाहनों ने मोर्चा संभाला और कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
इस घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन दमकल विभाग की तत्परता से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
Your email address will not be published. Required fields are marked *