भिलाई (दुर्ग)। सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। छावनी थाना पुलिस ने पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे रेड मारकर सट्टा पट्टी खिलाते दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और दो आरोपियों को पकड़ लिया। मौके से सट्टा पट्टी, नगदी रकम और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 11 हजार रुपये बताई जा रही है।पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कागज पर अंकों के सामने रुपये-पैसों का दांव लिखकर सट्टा चला रहे थे। यह गतिविधि खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर संचालित की जा रही थी।इस मामले में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 262/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नजीर अहमद (52) और जाकिर अली (34) के रूप में हुई है, जो भिलाई के कैम्प-2 क्षेत्र के निवासी हैं।दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
भिलाई (दुर्ग)। सट्टा के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए दुर्ग पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। छावनी थाना पुलिस ने पावर हाउस ओवरब्रिज के नीचे रेड मारकर सट्टा पट्टी खिलाते दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ओवरब्रिज के नीचे कुछ लोग अवैध रूप से सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और दो आरोपियों को पकड़ लिया। मौके से सट्टा पट्टी, नगदी रकम और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 11 हजार रुपये बताई जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कागज पर अंकों के सामने रुपये-पैसों का दांव लिखकर सट्टा चला रहे थे। यह गतिविधि खुलेआम सार्वजनिक स्थान पर संचालित की जा रही थी।
इस मामले में थाना छावनी में अपराध क्रमांक 262/2026 दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नजीर अहमद (52) और जाकिर अली (34) के रूप में हुई है, जो भिलाई के कैम्प-2 क्षेत्र के निवासी हैं।
दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर जुआ और सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Your email address will not be published. Required fields are marked *