दुर्ग पुलिस में 4 एएसआई बने सब-इंस्पेक्टर: SSP विजय अग्रवाल ने स्टार लगाकर दी बधाई

दुर्ग। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद दुर्ग जिले में पदस्थ 4 सहायक उप निरीक्षकों को उप निरीक्षक (SI) पद पर पदोन्नत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को स्टार लगाकर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।

एसएसपी ने कहा कि पदोन्नति से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और इससे कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने में मदद मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की भावना के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान अधिकारियों की सेवाओं, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी गईं। पदोन्नति प्राप्त अधिकारियों ने भी अपने दायित्वों के प्रति समर्पण दोहराया और अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था तथा आमजन की सुरक्षा के लिए और अधिक प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन:

  • गोरख नाथ चौधरी
  • पूर्ण बहादुर कांकी
  • चन्द्रशेखर सोनी
  • केशव दयाल तिवारी

Comments (0)

    Pls Add Data.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *